PM Jan Dhan Yojana 2026: आधार कार्ड से खुलेगा प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, जाने पूरी जानकारी

By Priyanshu Kumar

Published On:

PM Jan Dhan Yojana 2026 आधार कार्ड से खुलेगा प्रधानमंत्री जन धन खाता, जाने पूरी जानकारी

PM Jan Dhan Yojana 2026: एक समय था जब भारत के करोड़ों लोगों के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं होता था लेकिन आज हर परिवार में कम से कम एक-दो सदस्य का बैंक अकाउंट जरूर है. साल 2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत भारत के करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का मौका दिया गया. इस योजना के तहत आम नागरिकों को जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कराने की सुविधा दी गई, ताकि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी बैंकिग सेवाओं का लाभ उठा सके.

इस योजना के तहत पात्र खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा जैसी अन्य सुविधाएँ भी मिलती हैं. वहीं भारत सरकर की अलग-अलग योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजना पहले से काफी आसान हो गया. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करा सकता है और बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकता है.

PM Jan Dhan Yojana 2026

पीएम जन धन योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी फाइनेंशियल स्कीम है जिसके अंतर्गत अब तक 58 करोड़ से भी ज्यादा बैंक अकाउंट ओपन किए जा चुकें है और 3 लाख करोड़ से भी अधिक रुपये जमा किए जा चुकें है. आज के समय में लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंके जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने की फैसिलिटी दे रहीं है लेकिन आपको सबसे ज्यादा बेनिफिट पीएम जन धन योजना के अंतर्गत खुल रहे जीरो बैलेंस अकाउंट में मिलेगा. इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेन्टेन करने की जरूरत नहीं होती है और न ही किसी भी तरीके की कोई पेनाल्टी देनी होती है.

प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट आप किसी भी सरकारी बैंक या सरकारी बैंक के सीएसपी सेंटर पर खुलवा सकते हैं. यह अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. जिन स्टूडेंट्स की उम्र 18 साल से कम है वे भी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए यह अकाउंट खुलवा सकते हैं.

read more: Atal Pension Yojana 2026: बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

पीएम जन धन अकाउंट खोलने के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

  • भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आम नागरिक पीएमजेडीवाई (PMJDY) अकाउंट ओपन करा सकते हैं.
  • पीएम जन धन अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम उम्र 10 साल होनी चाहिए.
  • 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बच्चों का अकाउंट उनके माता-पिता की देख-रेख में खुलता है.
  • पीएमजेडीवाई अकाउंट खोलने के लिए भारत की नागरिकता होना अनिवार्य है

किन-किन बैंको में जन धन अकाउंट खुलवा सकते हैं?

Private BanksGovernment Banks
HDFC BankState Bank of India
ICICI BankBank of Baroda
Axis BankUCO Bank
IDFC FIRST BankBank of India
Kotak Mahindra BankPunjab National Bank
Induslnd BankCentral Bank of India
Federal BankCanara Bank
South Indian BankBank of Maharashtra
Yes BankUnion Bank of India
नोट: सभी प्राइवेट बैंको की हर शाखा में पीएम जन धन अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है इसलिए खाता खुलवाने से पहले सम्बंधित शाखा में जाकर पता कर लें. सरकारी बैंक और ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों में पीएम जन धन अकाउंट खोलने की सुविधा सबसे ज्यादा उपलब्ध रहती है. 

पीएम जन धन अकाउंट खुलवाने के फायदे

जन धन अकाउंट के जरिये सरकार अलग-अलग योजनाओं की सहायता राशि (पेंशन, एलपीजी सब्सिडी, स्कॉलरशिप) सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है बिना किसी बिचौलिए के. पीएमजेडीवाई (PMJDY) अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर किसी तरह का चार्ज नहीं नहीं लगता है. इसमें आमतौर पर 2.5% से लेकर 4% तक का सालाना ब्याज भी मिलता है.

पीएम जन धन अकाउंट खुलवाने के फायदे

इस खाते में अनेकों तरह की बैंकिंग सुविधाएँ मिलती है जैसे कि – रुपे डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल ट्रांजेक्शन, रुपे कार्ड के साथ ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा, जीवन बिमा, फ्री डेबिट कार्ड एनुअल फीस और ओवरड्राफ्ट. पीएम जन धन योजना (PMJDY) के तहत सभी सरकारी बैंकों में जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करने की फैसिलिटी मिलती है.

पीएम जन धन अकाउंट के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (ऑप्शनल)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सिग्नेचर/थम्ब
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (ऑप्शनल)
  • माइनर अकाउंट के लिए माता-पिता के डॉक्यूमेंट
  • नॉमिनी डिटेल्स (ऑप्शनल)

पीएम जन धन अकाउंट कैसे खोलें?

स्टेप 1: प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक के शाखा में जाएं, जहां जन धन अकाउंट ओपन होता हो. जैसे कि भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पीएनबी बैंक, यूनियन बैंक आदि. बैंक में जाने के बाद बैंक कर्मचारी से पीएम जन धन अकाउंट ओपन करने का आवेदन फॉर्म मांगें.

स्टेप 2: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें ताकि कोई गलती न हो. जैसे कि नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ़ बिर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर, पैन नंबर (ऑप्शनल) नॉमिनी डिटेल्स, सिग्नेचर/थम्ब, एड्रेस, ब्रांच का नाम, करंट डेट आदि. इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो चिपकाएँ और फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें.

स्टेप 3: अब यह फॉर्म बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दें. अब बैंक आपकी जानकारी और दस्तावेजों को चेक करेगा. अगर आपकी सभी जानकरी और दस्तावेज सही पाएं जाते हैं तो आपका आवेदन अप्प्रोव कर दिया जाएगा. इसके बाद आपका जन धन अकाउंट खोल दिया जाएगा. खाता खुलने के बाद बैंक आपको एक पासबुक देगी जिसमें आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स मेंशन होगी.

स्टेप 4.: जन धन अकाउंट के साथ रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है. कुछ बैंक इसे तुरतं दे देंती है और कुछ बैंक डाक के माध्यम से अकाउंट होल्डर के एड्रेस पर भेजतीं है जिसे आने में लगभग 2 से 4 सप्ताह का समय लगता है. डेबिट कार्ड के थ्रू आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं और एटीएम से कैश निकाल सकते हैं.

क्या जन धन अकाउंट खुलवाने में पैसा लगता है?

नहीं, जन धन अकाउंट ओपन कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, चाहें आप बैंक शाखा से खाता खुलवाएं या सीएसपी पर. इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि खाता खुलवाते समय कोई मिनिमम अमाउंट डिपॉजिट करने की जरूरत नहीं होती है.

Conclusion

घर-घर तक बैंकिंग सर्विस पहुंचाने और लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम जन धन योजना शुरूआत की थी. इस योजना की पूरी जानकारी हमने आप सभी को डिटेल्स में बताई है ताकि, आप बिना किसी समस्या के अपने नजदीकी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करा सकें और उसका लाभ उठा सकें.

read more: Mera Ration 2.0 Application 2026: राशन कार्ड में नया नाम जोड़े, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment