PM Mudra Loan Yojana 2026 – बिज़नस करने के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 का लोन

By Priyanshu Kumar

Published On:

PM Mudra Loan Yojana 2026 - बिज़नस करने के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 का लोन

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम प्रियांशु कुमार है और आज हम बात करने वाले है प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में, जिसे खासकर बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू किया गया है. भारत में आज भी ऐसे लाखो-करोड़ों बेरोजगार युवा हैं जिन्हें न ही नौकरी मिल रही है और न ही बिज़नस शुरू करने के लिए लोन. ऐसे में अगर आप लम्बे समय से एक नया बिज़नस शुरू करने की सोच रहें है तो यह प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से संभव है. इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बिना गारंटी के लोन प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की सबसे अच्छी बात है कि यह सरकारी स्कीम छोटे व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू गई है ताकि, वे अपना खुद का बिज़नस शुरू कर सकें और अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकें. आपको पता होगा कि आज के समय में बैंक से लोन लेना एक आम नागरिक के लिए कितना मुश्किल है. सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन लेने के लिए खेत/प्लाट/जमीन/गहने/जेवरात/सोना जैसी चीज़ें गिरवी रखनी पड़ती है. वहीं अगर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेता है तो उसे कुछ भी गिरवी (Collateral) रखने की जरूरत नहीं पड़ती है.

कितना लोन लें सकते हैं?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नियमानुसार आप 50 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का लोन लें सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा. जैसे कि अगर आप छोटा बिज़नस स्टार्ट कर रहे हैं तो ऐसे केश में आपको 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है. वहीं जिनका बिज़नस पहले से चल रहा है और वे अपने बिज़नस को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे केश में 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. ऐसे व्यापारी जिनका बिज़नस पहले से प्रतिष्ठित (Established) है उन्हें 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का भी लोन मिल सकता है.

कौन पात्र है प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए

  • भारत के छोटे व्यापारी और बेरोजगार युवा/नागरिक
  • भारतीय महिलाएं भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लें सकती हैं
  • प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के लिए मिनिमम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए
  • स्टार्टअप के लिए बिज़नस आईडिया
  • भारत की नागरिकता होना अनिवार्य है
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिक भी मुद्रा लोन लें सकते हैं

कितना ब्याज दर लगेगा?

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि केंद्र सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन पर कोई एक फिक्स्ड ब्याज दर निर्धारित नहीं की है बल्कि यह निर्भर करता है लोन अमाउंट, एप्लीकेंट प्रोफ़ाइल, सिविल स्कोर और बैंक पर. आमतौर पर देखा गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का ब्याज दर 8%-12% तक होता है.

read more: PM SVANidhi Loan Yojana 2026 – सिर्फ आधार कार्ड से मिलेगा 90 हजार रुपये तक का लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन में क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/ वोटर कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ टेलीफोन बिल/ बिजलीबिल)
  • बिज़नस आईडिया
  • बैंक पासबुक
  • उद्दयम सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • GST नंबर (अगर जरूरत हो)
  • बैंक स्टेटमेंट
  • कास्ट सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

स्टेप 1: पीएम मुद्रा लोन योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट mudra.org.in पर जाएँगे और QUICK LINKS के अंतर्गत JANSAMARTH PORTAL का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. जनसमर्थ पोर्टल के होमपेज पर BUSINESS ACITIVITY LOAN के अंतर्गत CHECK ELIGIBILITY का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

JANSAMARTH PORTAL BUSINESS ACITIVITY LOAN

स्टेप 2: आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं, इसे चेक करने के लिए अपना बिज़नस केटेगरी चुनेंगे और फिर अपनी क्वालिफिकेशन, बिज़नस नेचर, जेंडर, सोशल केटेगरी, लोकेशन, लोन अमाउंट डालकर CALCULATE ELIGIBILITY पर क्लिक करेंगे. अगर आप पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए एलिजिबल होंगे तो आपके सामने Congratulations का मैसेज लिखा हुआ आ जाएगा.

स्टेप 3: पीएम मुद्रा लोन अप्लाई करने के लिए LOGIN TO APPLY बटन पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ओटीपी और ईमेल आईडी डालकर सबमिट करेंगे. जनसमर्थ पोर्टल में लॉगिन करने के लिए एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड क्रिएट करेंगे. पीएम मुद्रा लोन में अप्लाई करते समय कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे, उसकी लिस्ट आ जाएगी. अगर आपके पास सभी डॉक्यूमेंटस उपलब्ध है तो नीचे PROCEED पर क्लिक करेंगे.

LOGIN TO APPLY for PM Mudra Loan Yojana

स्टेप 4: सबसे पहले आपको पैन वेरिफिकेशन करना होगा, जिसके लिए COMPLETE DETAILS पर क्लिक करेंगे. अब अपना पैन कार्ड नंबर, नाम और डेट ऑफ़ बिर्थ डालकर सबमिट करेंगे तो आपका पैन वेरिफिकेशन कम्पलीट हो जाएगा. अब आधार वेरिफिकेशन करने लिए अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे आर ओटीपी के थ्रू वेरिफिकेशन कम्पलीट करेंगे. इतना करने के बाद नीचे PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे.

PAN VERIFICATION FOR PM Mudra Loan Yojana

स्टेप 5: अगर आपके पास GST नंबर नहीं है तो GST IS NOT APPLICABLE TO MY PRODUCT का ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे और PROCEED पर क्लिक करेंगे. आपके सामने बिज़नस डिटेल्स नाम का एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आप अपने बिज़नस की पूरी डिटेल्स एंटर करेंगे और फिर PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे.

GST IS NOT APPLICABLE TO MY PRODUCT

स्टेप 6: अब बैंक वेरिफिकेशन के करने के लिए VERIFY ACCOUNT को सेलेक्ट करके अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, अकाउंट टाइप, IFSC कोड डालेंगे और VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे. केवाईसी प्रूफ के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. जैसे कि पैन कार्ड, बिजली बिल/गैस बिल, मशीनरी, उद्दयम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट etc. सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद PROCEED पर क्लिक करेंगे.

BANK DETAILS VERIFICATION FOR PM Mudra Loan Yojana

स्टेप 7: कम्पलीट एप्लीकेशन भरने के बाद, लास्ट स्टेप में SUBMIT APPLICATION का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर Congratulations का मैसेज आ जाएगा और उसके नीचे जो भी बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन प्रोवाइड कर रहीं है उनकी लिस्ट आ जाएगी. जिस भी बैंक से आप पीएम मुद्रा लोन लेना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करेंगे.

SUBMIT APPLICATION

स्टेप 8: अब अपना स्टेट और जिला डालकर अपने नजदीकी ब्रांच को SELECT करेंगे. इतना करते ही आपके स्क्रीन पर एक नोटिस/लेटर आ जाएगा, जिसको डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है. कुछ ही दिनों में बैंक का एक एजेंट/कर्मचारी आपको कॉल करके बैंक बुलाएगा और डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करने के बाद लोन अप्प्रोव कर देगा.

FINALREGISTRATION COPY FOR PM Mudra Loan Yojana

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में सब्सिडी मिलती है या नहीं?

नहीं, पीएम मुद्रा लोन योजना में किसी भी प्रकार की कोई सब्सिडी नहीं मिलती है. यह एक बिज़नस लोन है जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 57 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को बिना गारंटी के लोन प्रदान किया जा चूका है.

Conclusion

हमने आप सभी भारतीय नागरिकों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे लगभग सभी जरूरी जानकारी प्रदान की है ताकि आप बिना समस्या के घर बैठे पीएम मुद्रा लोन लें सके और अपना नया बिज़नस स्टार्ट कर सकें. यह योजना खासकर उन लोगो के लिए है जो अपना खुद का धंधा शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वे अपना धंधा शुरू नहीं कर सके.

SOURCE: https://www.mudra.org.in/AboutUs/Genesis

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment