PM Kaushal Vikas Yojana 2026: पात्र युवाओं को मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग, जानें पूरा तरीका

By Priyanshu Kumar

Published On:

PM Kaushal Vikas Yojana 2026 पात्र युवाओं को मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग

PM Kaushal Vikas Yojana 2026: भारत में आज भी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है युवाओं के पास किसी काम का स्किल न होना. इन्ही प्रॉब्लम को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को उनके पसंद और जरूरत के हिसाब से स्किल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि युवा ट्रेनिंग और स्किल सीखकर कहीं नं कहीं जॉब कर सकें या चाहे तो अपना खुद का बिज़नस स्टार्ट कर सकें.

अगर आप बरोजगार है, आपके अन्दर स्किल नहीं है और आप किसी काम की स्किल सीखना चाहते हैं तो PM Kaushal Vikas Yojana स्पेशली आपके लिए है. युवाओं के लिए योजना के तहत अलग-अलग तरह के कोर्स और ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाती है. ट्रेनिंग कम्पलीट होने के बाद युवाओं को पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, ताकि उन्हें नौकरी और रोजगार मिलने में आसानी हो. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

PM Kaushal Vikas Yojana 2026

आज के समय में सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई एक स्किल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज के समय में अच्छी नौकरी एजुकेशन के आधार पर नहीं, बल्कि स्किल के आधार पर मिलता है. अगर आप कोई स्किल फ्री में सीखना चाहते हैं और एक अच्छी प्राइवेट नौकरी हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है.

PM Kaushal Vikas Yojana 2026

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) सेंट्रल गवर्नमेंट की एक सरकारी स्कीम है, जिसका मकसद भारतीय युवाओं को काम से जुड़ी स्किल की ट्रेनिंग देना है. योजना में अलग-अलग तरह के कोर्स के जरिये युवाओं को किसी एक काम के लिए तैयार किया जाता है, ताकि ट्रेनिंग कम्पलीट होने के बाद उन्हें नौकरी और रोजगार के बेहतर ऑप्शन मिल सके. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत साल 2015 में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया गया था.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कितने चरणों में शुरू की गई है?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. इसके बाद युवाओं की जरूरत और रोजगार के बदलते तरीके को देखते हुए भारत सरकार ने योजना को अलग-अलग चरणों में शुरू कर दिया. वर्तमान में योजना का चौथा चरण यानी PMKVY 4.0 चल रहा है, जिसमे युवाओं को रोजगार से जुड़ी नई तकनीक वाली स्किल सिखाई जा रही है.

योजना के चरणशुरू होने का समय
PMKVY 1.02015 – 2016
PMKVY 2.02016 – 2020
PMKVY 3.02021 – 2022
PMKVY 4.02022 से अब तक

read more: PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • एड्रेस प्रूफ
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • ईमेल आईडी

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में कौन-कौन से कोर्स/ट्रेड शामिल है?

Serial No.Trade/Course/Sector
1सिलाई मशीन ऑपरेटर
2डेटा एंट्री ऑपरेटर
3इलेक्ट्रिशियन
4प्लंबर
5वेल्डर
6फिटर
7राजमिस्त्री
8ब्यूटी थेरेपिस्ट
9हेयर स्टाइलिस्ट
10असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन
11मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर
12कुक
13फूड प्रोसेसिंग
14ड्राइविंग
15रिटेल सेल्स एसोसिएट
16फिटर
17कारपेंटर
18इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस टेक्नीशियन
19सोलर पीवी इनस्टॉलर
20ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन
21CCTV टेक्नीशियन
22कंप्यूटर हार्डवेयर टेक्नीशियन
23जूनियर सॉफ्टवेर डेवल
24ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन
25इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नीशियन
26हेल्थ केयर
27कंस्ट्रक्शन
28ग्रीन जॉब्स
29लॉजिस्टिक्स
30आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस

जानें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए कौन पात्र है?

  • आवेदन करने वाला युवा भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • युवाओं के लिए न्यूनतम एजुकेशन क्वालिफिकेशन 10वीं पास निर्धारित की गई है.
  • आवेदनकर्ता की उम्र मिनिमम 18 वर्ष और मैक्सिमम 45 वर्ष होनी चाहिए.
  • अपने स्थानीय भाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए.
  • भारत के शिक्षित और अशिक्षित युवा भी योजना में आवेदन कर सकते हैं.

क्या सच में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ₹8,000 मिलते हैं?

नहीं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के चौथे चरण में लाभार्थियों को ₹8,000 देने की कोई अधिकारिक नियम नहीं है, बल्कि उम्मीदवार को स्किल ट्रेनिंग देने में जो खर्चा आता है उसका भुगतान सरकार अपनी तरफ से ट्रेनिंग देने वाली संस्था को करती है.

इंटरनेट पर कई वेबसाइटों पर लिखा गया है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार के खाते में ₹8,000 भेजे जाते हैं, लेकिन वर्तमान PMKVY 4.0 में हर लाभार्थी को ₹8,000 देने का कोई सामान्य प्रावधान नहीं है. योजना के तहत युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग की निर्धारित लागत का भुगतान योजना के नियमों के अनुसार ट्रेनिंग संस्था को किया जाता है.

PM Kaushal Vikas Yojana Registration Process – Overview

स्टेप 1: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के तहत फ्री स्किल ट्रेनिंग लेने के लिए युवाओं को सबसे पहले इसके ऑफिसियल पोर्टल pmkvyproject.org पर जाना होगा और फिर Register बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करेंगे.

PM Kaushal Vikas Yojana Official Portal

स्टेप 2: अब आपको अपनी ई-केवाईसी करनी होगी, जिसके लिए आप अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करेंगे. केवाईसी कम्पलीट होने के बाद आपके सामने कैंडिडेट डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा, जहां से आप अपने जरूरत के हिसाब से स्किल ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

स्टेप 3: कैंडिडेट डैशबोर्ड पर PMKVY 4.0 /Skill India Mission नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सभी स्किल कोर्स/जॉब रोल आ जाएंगी. यहां पर आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से स्किल कोर्स ढूँढें और उसमे अप्लाई कर दें.

स्टेप 4: आवेदन करने के बाद पोर्टल पर आवेदन/कोर्स का स्टेटस चेक करते रहें. कैंडिडेट डैशबोर्ड पर आप अपने कोर्स और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग सेंटर का नाम और बैच टाइमिंग भी यहीं से देख सकते हैं.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में कितने दिनों की ट्रेनिंग होती है?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार हर स्किल की ट्रेनिंग के लिए एक जैसी अवधि तय नहीं है. ट्रेनिंग कितने दिन चलेगी, यह आपके सेलेक्ट किए गए जॉब रोल/स्किल कोर्स पर निर्भर करता है. Short-Term Training के तहत आमतौर पर 300 से 600 घंटे के कोर्स कराए जाते हैं और इसमें On-the-Job Training भी शामिल होती है, जिसकी अवधि संबंधित जॉब रोल के हिसाब से अलग हो सकती है.

ट्रेनिंग कितने दिन चलेगी, यह आपके चुने गए कोर्स पर निर्भर करता है, इसलिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए कोई एक फिक्स दिन बताना सही नहीं होगा. आवेदन करते समय जिस जॉब रोल को चुना जाएगा, उसकी ट्रेनिंग ड्यूरेशन देखकर ही सही समय पता चलेगा.

PMKVY 4.0 Guidelines

PMKVY 4.0 Guidelines

Conclusion

अगर आप कोई एक स्किल सीखकर अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) एस्पेशली आपके लिए है. इसमें युवाओं को उनके पसंद और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्किल की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि ट्रेनिंग कम्पलीट करने के बाद उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके.

read more: PM Internship Yojana 2026: हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये, जानें कैसे?

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment