PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस

By Priyanshu Kumar

Updated On:

PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस

PM Vishwakarma Toolkit 2026: आज हम पीएम विश्वकर्मा योजना और उसके के तहत मिलने वाले टूलकिट के बारे में बात करेंगे. जी हाँ, अगर आपने पीएम विश्वकर्मा स्कीम के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार की इस योजना में जिन भी शिल्पकारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था उन्हें अब 15 हजार रुपये का टूलकिट मिलना शुरू हो गया है.

वर्तमान में पीएम विश्वकर्मा योजना का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दिया गया है यानी अब कोई भारतीय शिल्पकार इस योजना में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, मैंने खुद पीएम विश्वकर्मा योजना में पॉटर (कुम्हार) ट्रेड के अंतर्गत साल 2024 में ऑनलाइन आवेदन किया था और मुझे 1 जून 2026 को डिस्ट्रिक्ट पोस्ट ऑफिस द्वारा टूलकिट किट डिलीवर कर दिया गया.

क्या है ये पीएम विश्वकर्मा योजना

आपको पता होना चाहिए कि पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने साल 2023 में शुरू किया था. इस योजना को खासकर छोटे शिल्पकारों के लिए शुरू किया गया था जिनके पास अपना खुद का पर्याप्त औजार (टूल) नहीं था और न ही उतने पैसे थे कि वह नया और एडवांस औजार (टूल) खरीद सकें. इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा स्कीम की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत 18 तरह के ट्रेड शामिल किये गए थे.

जिन भी शिल्पकारों ने पीएम विश्वकर्मा स्कीम में आवेदन किया है उनका एप्लीकेशन जिलाअधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाता है. एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन कम्पलीट होने के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर फ्री स्किल ट्रेनिंग के लिए कॉल किया जाता हैं और नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर पर बुलाया जाता हैं.

कितने दिन की ट्रेनिंग होती है?

1 सप्ताह, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 1 सप्ताह की फ्री स्किल ट्रेनिंग कराई जाती है लेकिन आमतौर पर यह ट्रेनिंग 5 दिनों में कम्पलीट करा दी जाती है. अच्छी बात यह है कि ट्रेनिंग करने के दौरान सरकर द्वारा ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड दिया जाता है जो सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता हैं. ध्यान रहे ट्रेनिंग सेंटर पर अपना एक ओरिजिनल आधार कार्ड जरूर लेकर जाएँ. ऐसे लाखो शिल्पकार हैं जिन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल चूका हैं.

आवेदन के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगते हैं?

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर (एक्टिव होना चाहिए)
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक की डिटेल्स
  • यूपीआई आईडी (ऑप्शनल)
  • पैन कार्ड (ऑप्शनल)

टूलकिट में क्या-क्या मिलता है?

इस सरकरी स्कीम के तहत 15 हजार रुपये का टूलकिट दिया जाता है शिल्पकारों के व्यवसाय (ट्रेड) के अनुसार. यानी अगर कोई व्यक्ति/शिल्पकार बढ़ई (Carpenter) ट्रेड के अंतर्गत आवेदन करता है तो उसे बढ़ई व्यवसाय से रिलेटेड टूलकिट दिया जाएगा. जैसे कि ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रंदा, फीता, डस्ट मास्क, सेफ्टी ग्लब्स, सेफ्टी गोगल्स, इलेक्ट्रिक कटर मशीन, ग्राएंडर मशीन, ड्रिल बिट सेल, हथौड़ी, रिंच सेट, प्लास, मार्किंग गेज etc.

read more: AB-PMJAY 2026: आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज

पात्रता क्या होनी चाहिए पीएम विश्वकर्मा टूलकिट के लिए

  • सबसे पहले आवेदन करने वाला शिल्पकार भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • परिवार के केवल एक ही मेम्बर को पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • शिल्पकार यानी आवेदक की उम्र मिनिमम 18 वर्ष होनी ही चाहिए.
  • महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं.

कौन-कौन से शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकते हैं?

पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 तरह के शिल्पकार आवेदन कर सकते हैं. जैसे कि सोनार, लोहार, कुम्हार, धोबी, दर्जी, राजमिस्त्री, नाव बनाने वाले, बढ़ई, टोकरी/झाड़ू बनाने वाले, खिलौना बनाने वाले, मछुआरा, नाई, ताला बनाने वाले, मोची, हथौड़ा/टूल किट बनाने वाले, मूर्तिकार, माला बनाने वाले और जाल बनाने वाले (मछली).

नोट: ऑफिसियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वर्तमान में बंद है. 

मेरा फॉर्म अप्प्रोव हुआ या नहीं?

स्टेप 1: अगर आपने पीएम विश्वकर्मा स्कीम में आवेदन किया है और आप यह चेक करना चाहते हैं कि मेरा फॉर्म अप्प्रोव हुआ है या नहीं, तो इसे चेक करने के लिए हम पीएम विश्वकर्मा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएँगे. पोर्टल के होमपेज पर Login के अंतर्गत Application/Beneficiary Login का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

PM Vishwakarma Login Page for Status Check

स्टेप 2: अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Login पर क्लिक करेंगे. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी डालकर Continue पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Application Status शो हो जाएगा. इस तरह से आप बिलकुल फ्री में घर बैठे-बैठे चेक कर सकते हैं कि मेरा फॉर्म अप्प्रोव हुआ है या नहीं?

टूलकिट कितने दिन में मिलता है?

जिन शिल्पकारों ने बहुत पहले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन किया था और उन्हें अभी तक टूलकिट नहीं मिला है तो ऐसे शिल्पकारों का हमेशा एक प्रशन होता हैं कि मेरा टूलकिट कब तक मिलेगा. आपको बता दूं कि सरकार ने ऐसा कोई फिक्स डेट या समय सीमा निर्धारित नहीं किया है. एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि अगर आपकी ट्रेनिंग हो रही है या हो चुकी है तो आपको टूलकिट जरूर मिलेगा.

मेरा अनुभव: इस योजना के अंतर्गत मैंने साल 2024 में आवेदन किया था और मुझे 1 जून 2026 को टूलकिट डिलीवर हुआ यानी मुझे टूलकिट मिलने में लगभग 2 साल का समय लगा.

पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे

  • पीएम विश्वकर्मा स्कीम में आवेदन किये गए शिल्पकारों को 15 हजार रुपये का टूलकिट दिया जाता है लेकिन स्किल ट्रेनिंग कम्पलीट होने के बाद.
  • योजना में 18 तरह के ट्रेड शामिल है, जिसके अंतर्गत शिल्पकार अपने ट्रेड (व्यवसाय) चुनकर आवेदन कर सकता हैं.
  • आवेदक की एप्लीकेशन अप्प्रोव होने के बाद 7 दिनों की स्किल ट्रेनिंग कराई जाती हैं और प्रतिदिन ट्रेनिंग के ₹500 दिए जाते हैं.
  • भारत के किसी भी राज्य के नागरिक पीएम विश्वकर्मा स्कीम के अन्दर आवेदन कर सकते है चाहे वह महिला हो या पुरुष.
  • आवेदक बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन योजना के तहत ले सकता है बहुत ही कम ब्याज पर.
  • स्किल ट्रेनिंग कम्पलीट होने के बाद आवेदक के एड्रेस पर दो सर्टिफिकेट और एक आईडी कार्ड भारतीय डाक द्वारा भेजा जाता है.

Conclusion

पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 तरह के ट्रेड शामिल हैं जिनमे शिल्पकार अपने व्यवसाय के अनुसार आवेदन कर सकता है और 15 हजार रुपये का टूलकिट फ्री में प्राप्त कर सकता है. योजना में आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थी को टूलकिट के साथ-साथ ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक मदद, प्रमाण पत्र, लोन और पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं.

read more: PM Matru Vandana Yojana 2026: पात्र गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹11000, जानें नियम और शर्तें

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment