Sukanya Samriddhi Yojana 2026: भारत में आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है हालांकि, बेटियां किसी भी काम में पीछे नहीं है, चाहें वो बिज़नस हो, जॉब हो या फिर एजुकेशन. ज्यादातर लोग बेटियों को इसलिए बोझ समझते हैं क्योंकि, उनकी उच्च शिक्षा और उनकी शादी में काफी ज्यादा खर्चा करना पड़ता है. इसी समस्या का समाधान करने के लिए भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरू की थी, जिसमे बेटी के नाम पर खाता खोलकर पैसे जमा किए जाते हैं.
Table of Contents
इस योजना के तहत भारतीय माता-पिता अपने बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते हैं और अपने अनुसार हर साल छोटी-छोटी रकम जमा करके बेटी के लिए एक बड़ा इन्वेस्टमेंट फण्ड इकठ्ठा कर सकते हैं. योजना की मैच्योरिटी कम्पलीट होने के बाद आप इस पैसे का इस्तेमाल उसकी एजुकेशन या शादी जैसे बड़े खर्चों में कर सकते हैं. अगर आप अपने बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं तो सरकार की यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकतीं है.
Sukanya Samriddhi Yojana 2026
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसमे आप मिनिमम 250 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1,50,000 रुपये तक हर साल जमा कर सकते हैं. इसमें हर महीने पैसा जमा करने की जरूरत नहीं होता है आप साल भर में जब चाहें पैसा जमा कर सकते हैं. योजना की मैच्योरिटी डेट 21 साल बाद कम्पलीट होती है यानी अकाउंट ओपन होने की तारीख से 21 साल पुरे होने पर योजना में जमा कुल पैसा और उस पर मिला ब्याज मिलकर एक बड़ा अमाउंट इकठ्ठा होकर मिल जाता है. इस पैसे का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्चों में आसानी से कर सकते हैं.
नोट: सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 21 साल तक पैसा जमा नहीं करना होता है, बल्कि अकाउंट ओपन होने के बाद सिर्फ 15 साल तक ही पैसा जमा करना होता है. इसके बाद अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहता है. सुकन्या समृद्धि योजना में कितना % ब्याज मिलता है?
सुकन्या समृद्धि योजना में इंटरेस्ट काफी ज्यादा मिलता है. आज के डेट में सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% का सालाना इंटरेस्ट मिल रहा है, जो सरकारी/प्राइवेट बैंक और पोस्ट ऑफिस की एफडी (फिक्स डिपॉजिट) से काफी ज्यादा है. हालांकि सरकार जब चाहें तब इंटरेस्ट को कम-ज्यादा कर सकती हैं.
क्या सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स में छूट मिलती है?
हाँ, सुकन्या समृद्धि योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टैक्स में छूट मिलती है. योजना में इन्वेस्ट किए गए अमाउंट पर इनकम टैक्स एक्ट धारा 80C के तहत किसी भी तरीका का कोई टैक्स नहीं देना होता है. योजना के नियमानुसार इंटरेस्ट (ब्याज) और मैच्योरिटी पर मिलने वाले अमाउंट पर भी टैक्स में छूट मिलती है. इसलिए हर माता-पिता को अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए इस योजना में अकाउंट जरूर खुलवाना चाहिए.
नोट: बेटी के नाम पर यह खाता तभी खोला जा सकता है जब उसकी उम्र 10 साल से कम हो. खाता खुलवाने के बाद इसमें 15 साल तक पैसा जमा करना होता है और खाता 21 साल में मेच्योर हो जाता है. सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा कौन ले सकता है?
- अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है तो आप उसके नाम पर अकाउंट खुलवा सकते हैं.
- एक परिवार में मैक्सिमम 2 बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खोला जा सकता है.
- अगर दुसरे बेटी के जन्म के समय जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो आप इस स्कीम के तहत 3 अकाउंट ओपन करा सकते हैं.
- योजना का लाभ लेने के लिए बेटी और उसके माता-पिता का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट किन-किन बैंकों में ओपन किया जाता है?
| THESE BANKS ARE OPENING SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA ACCOUNTS. |
|---|
| POST OFFICE |
| STATE BANK OF INDIA |
| PUNJAB NATIONAL BANK |
| AXIS BANK |
| HDFC BANK |
| BANK OF BARODA |
| ICICI BANK |
| CANARA BANK |
| BANK OF INDIA |
| CENTRAL BANK OF INDIA |
| UNION BANK OF INDIA |
| UCO BANK |
| Etc. |
read more: PM Jan Dhan Yojana 2026: आधार कार्ड से खुलेगा प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, जाने पूरी जानकारी
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खुलवाने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स जरूरत होती है?
- माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ
- बेटी की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बेटी का जन प्रमाणपत्र,
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (ऑप्शनल)
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे खुलवाये?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करने के लिए ऊपर दिए गए किसी भी एक नजदीकी बैंक/पोस्ट ऑफिस में जाएं और बैंक कर्मचारी से सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म प्राप्त करें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी फिल करें और फिर अपने बेटी की एक पासपोर्ट साइज़ फोटो लगाये. इसके बाद आपको फॉर्म के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे. जैसे कि बेटी का जन प्रमाणपत्र, माता-पिता का आधार कार्ड और माता-पिता का एड्रेस प्रूफ.

फॉर्म फिल करने के बाद उसके साथ सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैक करें और फिर फॉर्म को बैंक में जमा करें. साथ में आपको बैंक में 250 रुपये जमा करने होंगे अकाउंट ओपन करने के लिए. यह सभी प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपके बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा.
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में पैसे कैसे जमा करेंगे?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में आप किसी भी तरीके से पैसे जमा कर सकते हैं. जैसे कि आप पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में जाकर चेक जमा कर सकते हैं, कैश जमा कर सकते हैं, डिमांड ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं और ई-ट्रान्सफर भी कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
योजना में आप हर साल मिनियम 250 रुपये जमा कर सकते हैं और मैक्सिमम 1,50,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं. अगर आप एक साल में 250 रुपये भी जमा नहीं करते हैं तब आपसे 50 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा यानी टोटल आपको 300 रुपये का चार्ज देना होगा. अगर आप पेनाल्टी (जुर्माना) नहीं भरते हैं तो आपका सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा. हालांकि बाद में आप पेनाल्टी भरकर दोबारा से सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं.
हम अपने सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा कब निकाल सकते हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन कराने की तारीख से लेकर अगले 21 साल बाद यह अकाउंट मेच्योर हो जाता है. अकाउंट मेच्योर होने के बाद इसमें से पुरे पैसे निकालकर अकाउंट को क्लोज कर देना चाहिए. अगर आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और आप उसकी शादी करते हैं तब आप 21 साल से पहले इस अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. इसके अलावा बेटी की उच्च शिक्षा के लिए आप अकाउंट से 50% पैसे निकाल सकते हैं लेकिन उसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

नोट: अगर 18 साल की उम्र के पहले बेटी की मृत्यु हो जाती है तो इस अकाउंट को क्लोज (बंद) करना होता है. मृत्यु होने पर डेथ सर्टिफिकेट की कॉपी पोस्ट ऑफिस/बैंक ब्रांच में जमा करके अकाउंट क्लोज करा सकते हैं और पूरा अमाउंट वापस लें सकते हैं. Sukanya Samriddhi Account Scheme Official Rules

Conclusion
अगर आपके घर में बेटी है और आप उसके भविष्य, पढ़ाई, शादी और आगे की जरूरतों के लिए अभी से थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना चाहते है तो Sukanya Samriddhi Yojana आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें हर साल आप अपने अनुसार पैसा जमा कर सकते हैं और अच्छा-खासा मैच्योरिटी अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं. मैंने आप सभी भारतीय माता-पिता को सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शेयर की है, ताकि आप बिना किसी समस्या के सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें.
read more: Atal Pension Yojana 2026: बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें योजना की पूरी जानकारी










