PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: पात्र श्रमिकों को मिलेंगे हर महीने ₹3,000 पेंशन, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Priyanshu Kumar

Updated On:

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की है. इस योजना में पात्र श्रमिकों को अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने कुछ पैसे जमा करने होते हैं और सरकार भी अपनी तरफ से कुछ हिस्से इसमें देती है. योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों की सैलरी 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए और उनकी उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए. आज हम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से सम्बंधित समस्त जानकारी विस्तार से बताएँगे, ताकि आप इस योजना के लाभार्थी बन सके.

PM Shram Yogi Maandhan Yojana

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में लाभ लेने वाले श्रमिकों को अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट जमा करना होता है. योजना में जितना पैसा श्रमिक जमा करता है उतना ही पैसा सरकार भी उसके योजना अकाउंट में जमा करतीं है. इस योजना के अंतर्गत अपना अकाउंट खुलवाने के लिए आपकी उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए. इसके अलावा योजना में आपको 60 साल की उम्र तक हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट जमा करना होगा.

60 साल की उम्र पूरी होने पर आपको हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी. अगर किसी कारण से 60 साल की उम्र पूरी होने से पहले लाभार्थी (सब्सक्राइबर) की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी/पति चाहें तो योजना को कंटिन्यू कर सकतीं है या पूरा पैसा इंटरेस्ट के साथ वापस ले सकती है.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ कौन ले सकता है?

  • आवेदक श्रमिक के हर महीने की इनकम 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए.
  • पहले से किसी दूसरी पेंशन योजना का लाभ न मिल रहा हो.
  • केवल वही श्रमिक एनरोल कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में है.
  • श्रमिक आयकर दाता और सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए.

यह योजना खासकर असंगठित क्षेत्र के छोटे श्रमिकों के लिए डिजाइन किया गया है जिसमे निम्न प्रकार के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं. जैसे कि निर्माण मजदूर, पशुपालक, रिक्शा चालक, मछुआरे, भूमिहीन मजदूर, सब्जी तथा फल विक्रेता, धोबी, कूड़ा बीनने वाले, ईंट भट्टा मजदूर, कृषि मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, मोची, घरेलू कामगार, चमड़ा मजदूर, मिड-डे मील वर्कर, छोटे और सीमांत किसान जैसे श्रमिक योजना के पात्र हैं.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में हर महीने कितना पैसा जमा करना होता है?

नीचे दी गई इमेज की मदद से आप बड़ी आसानी से समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आपको अपने उम्र के अनुसार हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा और सरकार अपनी तरफ से कितना कॉन्ट्रिब्यूशन करेगी. इसमें आवेदन और सरकार दोनों के कंट्रीब्यूशन की पूरी जानकारी उम्र के अनुसार दी गई है, ताकि आपको समझने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.

जानें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में हर महीने कितना पैसा जमा करना होता है

श्रमिक के पास कौन-कौन से आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • नॉमिनी डिटेल्स
  • ऑनलाइन पेमेंट वनटाइम

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और अटल पेंशन योजना में क्या अंतर है?

अंतर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाअटल पेंशन योजना
उम्र18 से 40 वर्ष18 से 40 वर्ष
महीने की कमाई₹15,000 या उससे कमआय सीमा नहीं है
हर महीने कितना जमा करना होता हैउम्र के अनुसार ₹55 से ₹200 तकउम्र और चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार
सरकार का कॉन्ट्रिब्यूशनलाभार्थी (सब्सक्राइबर) के बराबर सरकार भी कॉन्ट्रिब्यूशन करती हैसरकार हर महीने बराबर कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं करती है
पेंशन60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3,00060 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000
पति/पत्नी को लाभलाभार्थी (सब्सक्राइबर) की मृत्यु के बाद पति/पत्नी को 50% पेंशन की राशि मिलती हैलाभार्थी (सब्सक्राइबर) की मृत्यु के बाद पति/पत्नी को पेंशन की पूरी राशि मिलती है

read more: Atal Pension Yojana 2026: बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अप्लाई कैसे करें?

स्टेप 1: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अपना खाता खोलने/आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल maandhan.in पर जाएंगे. पोर्टल के मेनूबार में SERVICES का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके NEW ENROLLMENT पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमे से आप SELF ENROLLMENT के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑफिसियल पोर्टल

स्टेप 2: अब आपके सामने मोबाइल नंबर डालने का पॉपअप विंडो ओपन होगा, मोबाइल नंबर डालकर PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे. इसके बाद आप अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड डालकर GENERATE OTP पर क्लिक करेंगे. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे.

Login Using Mobile Number

स्टेप 3: आपके सामने मानधन पेंशन का डैशबोर्ड आ जाएगा. डैशबोर्ड पर ENROLLMENT का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके PM Shram Yogi Maandhan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपके सामने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा. आवेदन फॉर्म में अपना आधार कार्ड नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ़ बिर्थ, जेंडर, स्टेट, जिला, पिन कोड, वर्ग, ऑक्यूपेशन, आयकर दाता है या नहीं, यह सभी जानकारी भरकर टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करेंगे और फिर SUBMIT पर क्लिक करेंगे.

 Choose PM Shram Yogi Maandhan Yojana for Registration

स्टेप 4: इतना करते ही आपके आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू आ जाएगा. अगर सब कुछ सही है तो GENERATE OTP पर क्लिक करेंगे. ओटीपी दर्ज करने के बाद सीधा Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें. आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आप अपनी बैंक डिटेल्स दर्ज करेंगे. जैसे कि आईएफएससी कोड, खाताधारक का नाम, अकाउंट नंबर और अकाउंट टाइप. इसी पेज पर नीचे की तरफ नॉमिनी डिटेल्स एंटर करेंगे. जैसे कि नॉमिनी का नाम, रिलेशन, डेट ऑफ़ बिर्थ, जेंडर और कॉन्ट्रिब्यूशन फ्रीक्वेंसी. यह सभी जानकारी (डिटेल्स) भरने के बाद, टर्म्स को स्वीकार (accept) करेंगे और SUBMIT & PROCEED बटन पर क्लिक करें.

Enter Bank Details & Nominee Details

स्टेप 5: आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी और साथ में कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट भी आ जाएगा. एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद नीचे PRINT MANDATE FORM पर क्लिक करके फॉर्म को प्रिंट करेंगे. फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने के बाद उस पर अपना सिग्नेचर करेंगे और फिर उसकी एक फोटो क्लिक कर लेंगे. आपको पहले जहां PRINT MANDATE FORM का ऑप्शन दिखता था अब वहां पर UPLOAD FILE का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करके फॉर्म की फोटो अपलोड कर देंगे.

PRINT MANDATE FORM

स्टेप 6: फॉर्म अपलोड करने के बाद आपके सामने एक मैसेस लिखा हुआ आएगा, जिसमे बोला जाएगा कि आप सबसे पहले अपनी मंथली कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट का भुगतान करें. कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट का भुगतान पर करने के लिए नीचे दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमे से आप PAY USING PAY-MONEY ऑप्शन पर क्लिक करेंगे. अब आपके सामने पेमेंट करने के कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे. आप अपने अनुसार किसी भी तरीके का उपयोग करके पेमेंट कम्पलीट करेंगे.

Monthly Contribution Amount Pay

स्टेप 7: कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट का पेमेंट होते ही आपका अकाउंट प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत एक्टिवेट हो जाएगा. एक बार पेमेंट सक्सेसफुल हो जाने के बाद बाकी के पेमेंट हर महीने आपके बैंक अकाउंट से कटते रहेंगे. आप अपने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अकाउंट को पोर्टल पर लॉगिन करके मैनेज कर सकते हैं.

अगर लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है तो क्या उसके परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा?

हाँ, अगर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभार्थी (सब्सक्राइबर) की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है तो उसके पति या पत्नी को हर महीने मिलने वाली पेंशन का 50% हिस्सा पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाता है. यानी अगर लाभार्थी (सब्सक्राइबर) को ₹3,000 की पेंशन मिल रही थी तो उसकी मृत्यु के बाद पति या पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलेगी.

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Official Notification

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Official Notification

Conclusion

ऐसे श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत काम करते हैं और उनकी सैलरी 15 हजार रूपये से कम है तो वह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में एनरोल कर सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने ₹3,000 की गारंटीड पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी और अगर हेल्पफुल रही हो तो यह आर्टिकल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पास जरूर शेयर करें.

read more: PM Mudra Loan Yojana 2026: बिज़नस करने के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 का लोन

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment