AB-PMJAY 2026: आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज, जानें किसको मिलेगा लाभ

By Priyanshu Kumar

Updated On:

AB-PMJAY 2026: आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज, जानें किसको मिलेगा लाभ

AB-PMJAY 2026: अगर आपके परिवार में किसी को अचानक से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ जाए तो इलाज में काफी ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है, ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हॉस्पिटल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज प्रदान किया जाता है.

केंद्र सरकार द्वारा 2018 में एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू की जाती है, जिसका नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) होता है. भारत सरकार की यह स्कीम बिलकुल फ्री है यानी इसमें आपको किसी भी तरीका का प्रीमियम नहीं देना होता है. चलिए हम डिटेल्स में जानते हैं कि आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम क्या है?, फायदे क्या है?, हमारा आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा?, कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? और आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)

भारत में बढ़ती जनसँख्या के साथ-साथ अनेकों बीमारियाँ फ़ैल रहीं है और इन्हीं बीमारियों के चलते लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती भी होना पड़ता है. भारत में हजारो-लाखों ऐसे परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पातें हैं. अब ऐसे परिवारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की है.

यह योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में से एक है, जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज (मेडिकल ट्रीटमेंट) प्रदान किया जाता है. इस योजना के लिए जो भी व्यक्ति पात्र होता है उसे सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है. आयुष्मान कार्ड से आप केंद्र सरकार द्वारा लिस्टेड सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड से क्या फायदा मिलता है?

  • आयुष्मान कार्ड धारकों को हर साल 5 लाख रुपये तक की हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज मिलती है.
  • योजना में लिस्टेड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं.
  • योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 36 हजार से भी ज्यादा हॉस्पिटल रजिस्टर्ड हो चुकें है.
  • आप अस्पताल में 3 दिन पहले एडमिट होते हैं और 15 दिन बाद डिस्चार्ज होते हैं तो आपसे किसी भी तरीका का शुल्क या चार्ज नहीं लिया जाएगा.
  • गंभीर से गंभीर बीमारी का इजाल (ऑपरेशन) करा सकते हैं.

हमारा आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनने वाला आयुष्मान कार्ड आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं.

  • ऑनलाइन: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आप Ayushman’ App या ऑफिसियल पोर्टल का यूज कर सकते हैं.
  • ऑफलाइन: आप अपने किसी भी नजदीकी जन सुविधा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और साथ-ही-साथ योजना में रजिस्टर्ड सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में भी बनवा सकते हैं.
नोट: जिन भी व्यक्तियों के नाम 2011 के सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के डाटाबेस में पहले से मौजूद है उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिस्ट में शामिल किया गया है. अगर आपका नाम योजना के लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते हैं. वहीं अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है तो आप बड़े आराम से अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते हैं, चाहें आपका नाम लिस्ट में हो या न हो.

read more: PM Sauchalay Yojana 2026: शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे 12 हजार रुपये

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड/ राशन कार्ड/ आयुष्मान आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

हम अपना आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चूका है और आप उसे अपने मोबाइल से डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई यूट्यूब विडियो में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ बताई गई है. यह विडियो देखकर आप बड़ी आसानी और सरलता से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CREDIT: SARKARI DNA (आयुष्मान कार्ड डाउनलोड प्रोसेस)

इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड से किन-किन हॉस्पिटल में फ्री इजाल करा सकते हैं?

भारत में लगभग 36 हजार से भी ज्यादा ऐसे सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल है जो आयुष्मान भारत योजना के अन्दर रजिस्टर्ड है. अगर आप अपने राज्य और जिले में पता करना चाहते हैं कि कौन सा हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड एक्सेप्ट करता है तो इसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले आप हॉस्पिटल इंगेजमेंट मॉड्यूल की ऑफिसियल वेबसाइट hem.nha.gov.in ओपन करें.
  2. होमपेज पर Find Hospital का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  3. अब अपना राज्य और जिला चुनें. नीचे गवर्नमेंट या प्राइवेट हॉस्पिटल चुने.
  4. आपके जिले के सभी हॉस्पिटल्स आ जाएँगे, जहाँ आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज होता है.
आयुष्मान कार्ड से किन किन हॉस्पिटल में फ्री इजाल करा सकते हैं
Registered Hospital in Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है या आयुष्मान कार्ड से रिलेटेड कोई प्रशन है तो नीचे दिए गए टोल-फ्री (हेल्पलाइन नंबर) नंबर पर कॉल कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर 24*7 दिन एक्टिव रहता है तो आप अपने समयानुसार संपर्क कर सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड एक्सपायर होता है या नहीं?

नहीं, आयुष्मान कार्ड एक्सपायर नहीं होता है. अगर किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड एक बार बन जाता है तो वह एक्सपायर नहीं होता है और न ही कार्ड को हर साल रेनुअल करने की जरूरत होती है.

Conclusion

आशा करता हूँ कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्राप्त हुई गई होगी. अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल है तो जितना जल्दी हो सके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, ताकि जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल में फ्री इलाज की सुविधा मिल सके.

read more: PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026: पात्र श्रमिकों को मिलेंगे हर महीने ₹3,000 पेंशन, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment