PM Sauchalay Yojana 2026: साल 2014 में भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय योजना की शुरुआत की थी, ताकि खुले वातावरण में शौच करने से बचा जा सके. पीएम शौचालय योजना के तहत पात्र आवेदनकर्ताओं को 12 हजार रुपये की धनराशि 2 किश्तों में प्रदान की जाती है. यह योजना खासकर उन भारतीय परिवारों के लिए शुरू की गई है, जिनके घर में एक भी शौचालय नहीं है. भारत के हर घर में कम से कम एक शौचालय घर जरूर होना चाहिए, ताकि खुले वातावरण में शौच करने की गंदी आदत को रोका जा सके.
Table of Contents
अगर आप पीएम शौचालय योजना के तहत बिलकुल फ्री में शौचालय बनवाना चाहते हैं तो आपको यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा. हम आपको पूरी जानकारी के साथ डिटेल्स में बताएँगे कि PM Sauchalay Yojana के अंतर्गत आप अपना रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं और इसका लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
PM Sauchalay Yojana 2026
ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनके घर में शौचालय न होने के कारण वह शौच करने के लिए खुले वातावरण में जाते थे जिससे वायुमंडल में अनेकों प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती थी. ऐसे ग्रामीण परिवारों के पास उतने पैसे भी नहीं हुआ करते थे, कि वह अपना खुद का शौचालय बनवा सके. इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार ने साल 2014 में पीएम शौचालय योजना किया, जिसका उद्देश्य भारत के गरीब परिवारों में फ्री शौचालय उपलब्ध कराना है और भारत को स्वच्छ और स्वास्थ्य बनाना है.
भारत में स्वच्छता और स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फ्री शौचालय बनवाने का निर्णय लिया, ताकि किसी को भी खुले में शौच के लिए न जाना पड़े. अगर आपके घर में शौचालय की सुविधा नहीं है तो आपको इस योजना के तहत 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता केद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी. योजना के तहत अब तक लगभग 12 करोड़ से भी ज्यादा शौचालय बनाये जा चुके हैं.
read more: PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस
पीएम शौचालय योजना के लिए पात्रता क्या है?
- स्कीम में एनरोल होने के लिए आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए.
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं.
- घर में पहले से शौचालय नहीं होना चाहिए.
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को भी लाभ मिलेगा.
- आवेदनकर्ता की उम्र मिनिमम 18 वर्ष होनी चाहिए.
- परिवार का कोई भी मेम्बर गवर्नमेंट जॉब में नहीं होना चाहिए.
- किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, GENERAL) के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं.
कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे?
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- ईमेल आईडी (ऑप्शनल)
- राशन कार्ड
पीएम शौचालय योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2026
स्टेप 1: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल sbm.gov.in पर जाएँगे और नीचे स्क्रॉल करेंगे तो APPLICATION FROM FOR IHHL DASHBOARD का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब CITIZEN REGISTRATION पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी, जेंडर, एड्रेस, राज्य और कैप्चा कोड डालकर SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी और कैप्चा कोड डालकर साइन इन करेंगे. योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए NEW APPLICATION पर क्लिक करेंगे. आपके सामने IHHL APPLICATION FORM ओपन हो जाएगा, जिसमे आप अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव और मोहल्ला चुनेंगे.

स्टेप 3: अब आप SECTION B. TOILET OWNER’S PARTICULAR के अंतर्गत अपनी पर्सनल डिटेल्स फिल करेंगे. जैसे कि नाम, आधार कार्ड नंबर, पिता का नाम, जेंडर, राशन कार्ड की केटेगरी (APL/BPL), वर्ग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी (ऑप्शनल) और एड्रेस.

स्टेप 4: अब आप SECTION C. BANK ACCOUNT DETAILS के अंतर्गत अपनी बैंक खाते की डिटेल्स फिल करेंगे. जैसे कि आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, ब्रांच, ब्रांच एड्रेस, बैंक स्टेट, बैंक डिस्ट्रिक्ट और अकाउंट नंबर. इसके बाद अपने बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी अपलोड करेंगे, जिसका साइज़ 200KB (PDF, JPG, JPEG, PNG) के अन्दर होना चाहिए.

स्टेप 5: उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करने और सभी जानकारी भरने के बाद APPLY बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और साथ-ही-साथ एक एप्लीकेशन नंबर भी जनरेट हो जाएगा. इस एप्लीकेशन नंबर से आप अपने आवेदन फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं. इस तरह से आप घर बैठे-बैठे पीएम शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
अपने आवेदन फॉर्म को ट्रैक कैसे करें?
स्टेप 1: अगर आपने प्रधानमंत्री शौचालय योजना में रजिस्ट्रेशन कर दिया है और अब आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफिसियल पोर्टल sbm.gov.in पर जाएँगे और APPLICATION FROM FOR IHHL DASHBOARD के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी और कैप्चा कोड डालकर SIGN IN करेंगे.

स्टेप 2: अगर आपने प्रधानमंत्री शौचालय योजना में पहले से आवेदन किया है तो सीधा VIEW APPLICATION पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर TRACK STATUS का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन का पूरा रिकॉर्ड शो हो जाएगा. इस तरह से आप अपने आवेदन फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं.

पीएम शौचालय योजना में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
पीएम शौचालय योजना के तहत 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है जो सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से भेजी जाती हैं. यह अमाउंट 2 बराबर किस्तों में भेजी जाती है.
- पहली किस्त: शौचालय बनने से पहले 6 हजार रुपये.
- दूसरी किस्त: शौचालय बनने के बाद 6 हजार रुपये.
पीएम शौचालय योजना का पैसा कितने दिनों में आता हैं?
प्रधानमंत्री शौचालय योजना का पैसा आने में लगभग 60 दिनों का समय लगता है, लेकिन सरकार द्वारा कोई ऑफिसियल समय सीमा नहीं बताई गई है. हालांकि यह निर्भर करता है वेरिफिकेशन प्रक्रिया मे यानी अगर आपके एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन समय पर अप्प्रोव हो जाता है, तो योजना की पहली क़िस्त आपके बैंक अकाउंट में जल्द से जल्द ट्रान्सफर कर दी जाती है.
क्या पीएम शौचालय योजना का फॉर्म भरने में पैसा लगता है?
नहीं, प्रधानमंत्री शौचालय योजना का फॉर्म भरने में कोई पैसा नहीं लगता है यानी अगर आप अधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. वहीं अगर आप किसी जन सुविधा केंद्र से पीएम शौचालय योजना का फॉर्म भरवाते हैं तो वह आपसे सेवा शुल्क तौर पर 100 रुपये से 200 रुपये तक चार्ज कर सकता है.
Conclusion
प्रधानमंत्री शौचालय योजना का मकसद लोगों के घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है और खुले में शौक की समस्या को कम करना है. अगर आपके घर में एक भी शौचालय नहीं है और आप शौच के लिए खुले में जाते हैं तो भारत सरकार की यह योजना खासकर आपके लिए है. योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में प्रदान की है, ताकि आप इस योजना में आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें.
read more: PM Ujjwala Yojana 2026: भारत सरकार दे रही है फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन, जानें क्या है पूरा प्रोसेस










