PM Ujjwala Yojana 2026: आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में खाना बनाने के लिए गैस-चूल्हा की व्यवस्था नहीं है और न ही वे इतने सामर्थ हैं कि एक नया गैस-चूल्हा खरीद सकें. ऐसे में भारत सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 की शुरुआत कर दी है, हालांकि यह योजना 1 मई साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुरू किया था, जिसे विभिन्न चरणों में गरीब परिवार की महिलाओं, बीपीएल कार्ड धारकों और कमजोर वर्ग की महिलाओं को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन दिलाने के लिए लगातार आगे बढ़ाया गया.
Table of Contents
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस योजना का पहला और दूसरा चरण कम्पलीट कर दिया गया है. जिन भी पात्र महिलाओं को पहले और दुसरे चरण में फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ नहीं मिला, उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण में फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जायेगा. हाल ही में पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसका कम्पलीट प्रोसेस हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ बताएँगे.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 का मकसद देश के उन गरीब और जरूरतमंद महिलाओं तक एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा पहुंचाना है जिन्हें अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को नया गैस-चूल्हा व कनेक्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें धुंए वाले चूल्हे से छुटकारा मिल सके. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को नया एलपीजी गैस कनेक्शन, रिफिल गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस पाइप, कनेक्शन पासबुक और गैस चूल्हा बिलकुल फ्री में दिया जायेगा.
क्या पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन करना फ्री है?
हाँ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करना पूरी तरह से फ्री है. अगर आप इस योजना के ऑफिसियल पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपसे किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आप चाहें तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बिना किसी शुल्क/फीस के आवेदन कर सकते हैं.
read more: PM Jan Dhan Yojana 2026: आधार कार्ड से खुलेगा प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, जाने पूरी जानकारी
पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- राशन कार्ड
- बैंक डिटेल्स
- केवाईसी फॉर्म
घोषणा पत्र (Declaration Form)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन अप्लाई करते समय यह घोषणा पत्र अपलोड करना होता है, इसलिए सबसे पहले यह घोषणा पत्र नीचे दिए गए बटन/इमेज पर क्लिक करके डाउनलोड करें और फिर प्रिंट करें. मांगी गई सभी जानकारी को भरें और आवेदन करते समय अपलोड करें.
क्या पीएम उज्ज्वला योजना में सब्सिडी भी मिलती है?
हाँ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को 14.2kg वाले घरेलु सिलेंडर को महीने में एक बार भराने (रिफिल) पर ₹300 की सब्सिडी भारत सरकार द्वारा दी जाती है. गैस सिलेंडर भरवाने (रिफिल) के बाद सब्सिडी अमाउंट सीधे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाती है.
कौन-कौन सी महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए एलिजिबल है?
- आवेदिका महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
- केवल भारतीय महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
- आवेदिका महिला और उसके किसी भी फैमिली मेम्बर के नाम पर पहले से कोई भी एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
- मध्य एवं गरीब परिवार की महिलाएं पात्र हैं.
- केवल विवाहित महिलाएँ आवेदन कर सकतीं हैं.
- आवेदिका महिला का एक बैंक अकाउंट होना चाहिए.
पीएम उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने का नया प्रोसेस
स्टेप 1: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PMUY के ऑफिसियल पोर्टल पर जाएंगे. पोर्टल के होमपेज पर आपको APPLY FOR NEW UJJWALA CONNECTION का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब आप जिस भी कंपनी (HP/ INDANE/ BHARAT) में एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करेंगे. जैसे कि हम भारत गैस कंपनी में एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं.

स्टेप 2: अब आपके सामने रजिस्टर फॉर एलपीजी कनेक्शन का पेज ओपन हो जाएगा. इस पेज पर TYPE OF CONNECTION नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, जिसके अंतर्गत UJJWALA 3.0 NEW CONNECTION चुनेंगे. इसके बाद अपना राज्य और जिला चुनकर SHOW LIST पर क्लिक करेंगे. अब आपके जिले में भारत एलपीजी गैस के जितने भी डिस्ट्रीब्यूटर होंगे, उनकी पूरी लिस्ट आ जाएगी. अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर को चुनकर नीचे CONTINUE पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: अब ओटीपी वेरिफिकेशन का पेज ओपन हो जाएगा, जिसमे आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे और फिर कैप्चा कोड फिल करेंगे. इसके बाद GENERATE OTP पर क्लिक करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर SUBMIT OTP पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 4: आपके सामने Ujjwala 3.0 KYC का पेज हो जाएगा. केवाईसी कम्पलीट करने के लिए NEW KYC का ऑप्शन चुनेंगे और PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे. अब FAMILY INDENTIFIER के ऑप्शन में राशन कार्ड चुनेंगे और फिर नीचे अपना राशन कार्ड नंबर डालकर राज्य चुनेंगे. इसके बाद फिर से PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 5: इतना करते ही पीएम उज्ज्वला योजना का पूरा आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा. इसमें सबसे पहले अपने सभी फैमिली मेम्बर की डिटेल्स को ऐड करेंगे. जैसे कि रिलेशन, नाम, आधार नंबर और उम्र. यह जानकारी भरने के बाद आवेदक अपनी पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस, सब्सिडी के लिए बैंक डिटेल्स, पैकेज सिलेक्शन (14.2kg), ग्रामीण/शहरी, जिला, ब्लॉक और गाँव का नाम फिल करेंगे. इसके बाद सीधे टर्म्स एंड कंडीशन टिक ✅ करेंगे और SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 6: बस इतना करते ही आपकी रिक्वेस्ट पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दर्ज हो जाएगी और साथ में एक रिक्वेस्ट आईडी जनरेट हो जाएगी. इस रिक्वेस्ट आईडी को नोट करके सुरक्षित रख लेना है. इसी पेज पर रिक्वेस्ट आईडी के नीचे CLICK HERE TO UPLOAD UJJWALA (3.0) KYC DOCUMENTS का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 7: केवाईसी के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंटस (राशन कार्ड, आधार कार्ड, घोषणा पत्र, फैमिली आधार) अपलोड करने होंगे. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए CHOOSE FILE पर क्लिक करेंगे और डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करके UPLOAD बटन पर क्लिक करेंगे तो डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाएगा. इसी तरह सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करेंगे. यह सभी प्रोसेस करने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन एक्सेप्ट करेंगे और SUBMIT पर क्लिक करेंगे, तो आपका आवेदन सफलतापूर्वक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत हो जाएगा.

पीएम उज्ज्वला योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
स्टेप 1: पीएम उज्ज्वला योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए Official PMUY Portal पर जाएँगे और APPLY FOR NEW UJJWALA CONNECTION पर क्लिक करेंगे. अब आपने जिस भी कंपनी (HP/ INDANE/ BHARAT) में नए एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया हैं उस पर क्लिक करें. जैसे कि हमने भारत कंपनी में एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई है तो हम BHARAT GAS पर क्लिक करेंगे.
स्टेप 2: अब हम BHARAT GAS की ऑफिसियल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे. इस पोर्टल के होमपेज पर लेफ्ट साइड में Check Status का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब अपनी रिक्वेस्ट आईडी और डेट ऑफ़ बिर्थ डालकर GENERATE OTP पर क्लिक करेंगे. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी, ओटीपी डालकर Check Status पर क्लिक करेंगे. बस इतना करते ही पीएम उज्ज्वला योजना में किये गए आवेदन की वर्तमान स्थिति शो हो जाएगी.
गैस सिलेंडर बुक (रिफिल) करने का नंबर कितना है?
| GAS PROVIDERS | BOOKING NUMBER |
| Indane Gas | 8454955555 |
| HP Gas | 9493602222 |
| Bharat Gas | 7710955555 |
Conclusion
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद महिलाओं तक फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचाना है. इस आर्टिकल में हमने योजना से सम्बंधित सभी जरूरी जानकारी को आसान भाषा में बताया है ताकि, आप उज्ज्वला योजना 3.0 में आवेदन कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें. उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हुई होगी.
read more: Sahara India Refund 2026: सहारा के पैसे मिलने शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया











