Sahara India Refund 2026: आपके घर, परिवार, रिश्तेदार, दोस्त में से कोई एक व्यक्ति ऐसा जरूर होगा जिसने अपना पैसा सहारा इंडिया की स्कीम में जरूर इन्वेस्ट किया होगा ताकि, स्कीम की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद उन्हें एक ही बार में बड़ी रकम मिल सके. हालांकि ऐसा कुछ भी हुआ नहीं क्योंकि एक समय के बाद यह कंपनी पूरी तरह से डूब गई और जिन लोगों ने भी अपना पैसा सहारा इंडिया में इन्वेस्ट किया था उनका पैसा भी डूब गया.
Sahara India Refund 2026
भारत के लगभग 13 करोड़ नागरिकों ने अपना पैसा सहारा इंडिया परिवार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इन्वेस्ट किया था यानी 10 लाख लोगों का ट्रस्ट इस कंपनी के साथ था. साल 2010 से 2014 के बीच में हुई कानूनी कार्रवाई के कारण यह कंपनी डूबने लगी और साथ ही साथ 13 करोड़ नागरिकों का पैसा भी ले डूबी. सहारा इंडिया में ज्यादातर पैसा गरीब और माध्यम वर्ग के परिवारों का फंसा है जिन्होंने अपनी खून-पसीने की कमाई को इस उम्मीद से इन्वेस्ट कर दिया ताकि, भविष्य में कोई आर्थिक कठिनाई न आए
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के निर्देश और केंद्र सरकार के आदेश के बाद 18 जुलाई साल 2023 को सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक प्रोग्राम चलाया है जिसका नाम सहारा इंडिया रिफंड प्रोग्राम है. जी हाँ इस प्रोग्राम के तहत जिन-जिन लोगो का पैसा सहारा इंडिया में फंसा/डूबा है उनका पैसा जल्द से जल्द रिफंड/वापस किया जाएगा.
सहारा इंडिया रिफंड प्रोग्राम क्या है?
भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ कोऑपरेशन ने सहारा इंडिया रिफंड प्रोग्राम के अंतर्गत एक ऑफिसियल पोर्टल लांच किया गया है. सहारा इंडिया में फंसे पैसे को वापस पाने के लिए आपको CRCS-Sahara Refund Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. सहारा इंडिया में पैसा इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को कंपनी द्वारा मेंबरशिप नंबर और डिपॉजिट सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज दिए गए होंगे. इन सभी जानकारियों को सहारा रिफंड पोर्टल पर दर्ज करना होगा और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
read more: Jal Jeevan Mission Yojana 2026: अब घर-घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल, जाने कैसे?
सहारा रिफंड के लिए हमारे पास क्या-क्या होना चाहिए?
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- आधार से लिंक बैंक अकाउंट (आधार सीडिंग)
- बॉन्ड सर्टिफिकेट्स / जमा प्रमाणपत्र
- क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म
- 50 हजार रुपये से ज्यादा रिफंड के लिए पैन कार्ड
सहारा रिफंड के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे?
स्टेप 1: सहारा में फसे/डूबे पैसे को वापस पाने के लिए सबसे पहले आपको सहारा रिफंड पोर्टल पर जाना होगा या आप सीधा इस लिंक mocrefund.crcs.gov.in पर क्लिक करके सहारा रिफंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. अधिकारिक पोर्टल के होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने आधार कार्ड के लास्ट चार अंक एंटर करेंगे और उसके नीचे आधार से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करेंगे. इसके बाद ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करेंगे. आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी डालकर सत्यापित करें पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: आपके सामने एक टर्म्स एंड कंडीशन का पेज ओपन हो जाएगा, जिसमे आधार डेटा का उपयोग के लिए जमाकर्ता से परमिशन मांगी जाएगी. परमिशन देने के लिए नियम और शर्ते टिक (✅) करेंगे और फिर मैं सहमत हूँ बटन पर क्लिक करेंगे. अब आपके सामने व्यक्तिगत विवरण नाम का पेज ओपन होगा, जिसके अंतर्गत आप अपना पूरा आधार कार्ड नंबर दोबारा डालेंगे और ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करेंगे. स्टेप 3: आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी डालकर सत्यापित करें पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: आपके आधार कार्ड से कुछ विवरण (नाम, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, आधार सीडिंग बैंक) फैच होकर सामने आ जाएगी. नीचे ईमेल आईडी एंटर करने का एक ऑप्शन मिलेगा, उसमे अपनी ईमेल आईडी डालेंगे और ईमेल सहेजें पर क्लिक करेंगे तो आपकी ईमेल आईडी व्यक्तिगत विवरण में रजिस्टर्ड हो जाएगी.

स्टेप 4: अगले चरण में दावा विवरण का पेज ओपन हो जाएगा, जिसमे सहारा इंडिया द्वारा प्राप्त इन्वेस्टमेंट बांड की पूरी जानकारी फिल करेंगे. जैसे कि सोसायटी का नाम, सदस्यता संख्या, खाता संख्या, रसीद/रिसीप्ट संख्या, प्रमाणपत्र/पासबुक नंबर, खाता खोलने की तिथि, जमा/योगदान राशि, कोई आंशिक भुगतान प्राप्त हुआ?, क्या आपने सोसाईटी से ऋण लिया है? यह सभी जानकारी भरने के बाद सहारा इंडिया से मिला हुआ जमा प्रमाणपत्र/ बांड/ पासवृक/ रिसीप्ट अपलोड करेंगे. इसके बाद दावा जोड़ें बटन पर क्लिक करेंगे तो एक सोसायटी का इनफार्मेशन ऐड हो जाएगा.

स्टेप 5: अब आपके सामने क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म पीडीऍफ़ फोर्मेट आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करेंगे और किसी भी नजदीकी शॉप से एक प्रिंटआउट निकलवा लेंगे. इस क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी एक पासपोर्ट साइज़ फोटो चिपकाएँगे और नीचे एक सिग्नेचर करेंगे. अब अपने मोबाइल से क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म की एक फोटो क्लिक करेंगे और उसे पीडीऍफ़ फोर्मेट में कन्वर्ट कर देंगे. वापस से पोर्टल पर जायेंगे और क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म के नीचे अगला नाम का एक बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 6: अंतिम चरण में दस्तावेज अपलोड करें का पेज ओपन हो जाएगा, जिसके अंतर्गत आप अपना क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म अपलोड करेंगे. जी हाँ वहीं क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म जिसमे आपने फोटो चिपकाया और सिग्नेचर किया है. यह फॉर्म अपलोड करने के लिए CHOOSE FILE पर क्लिक करेंगे और फाइल को सेलेक्ट करके UPLOAD बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही दस्तावेज सफलतापूवक अपलोड हो जाएगा और अब फाइनल सबमिट करने के लिए फिर से अगला बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 7: अब आपके सामने यह लिखा हुआ आएगा कि, आपका दावा आवेदन संख्या दिनांक ………….. / ……….. प्राप्त हो जाएगा है और एससीसीएसएल को भेज दिया गया है जो 30 दिनों के अन्दर अपनी सिफारिश देगा. इस सन्देश का एक स्क्रीनशॉट ले लेना है और अपने मोबाइल/कंप्यूटर में सुरक्षित रख लेना है.
सहारा इंडिया रिफंड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?
सहारा इंडिया रिफंड का वर्तमान स्टेटस देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँगे और जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करेंगे. अपने आधार के लास्ट चार अंक डालकर नीचे आधार लिंक मोबाइल नंबर एंटर करेंगे और ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करेंगे. इसके बाद ओटीपी डालकर सत्यापित करें बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके एप्लीकेशन की वर्तमान स्थिति आ जाएगी.
Sahara Refund Update 2026
कुछ समय पहले सहारा इंडिया रिफंड के तहत प्रथम चरण में सिर्फ 10 हजार रुपये की राशि निवेशकों को रिफंड की जाती थी लेकिन केंद्र सरकर ने अब यह राशि बढाकर 50 हजार रुपये तक कर दी है. अगर आप सहारा इंडिया में फंसे पैसे को क्लेम करने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हैं और आपके सभी डॉक्यूमेंट सही पायें जाते हैं तो पहली क़िस्त में आपको 50 हजार रुपये तक की धनराशि रिफंड की जा सकती हैं.
नोट: अगर आपने सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन/आवेदन किया है तो प्रथम चरण में आपको 50,000 रुपये तक की धनराशि रिफंड की जाएगी, चाहे आपने सहारा में जितने भी रुपये जमा किए हों.
सहारा इंडिया रिफंड का पैसा किस खाते में आएगा?
सहारा इंडिया रिफंड का पैसा पात्र और प्रमाणित जमाकर्ताओं के आधार सीडेड बैंक अकाउंट में भेजा जाता है यानी जमाकर्ताओं के आधार से लिंक बैंक अकाउंट में सहारा रिफंड का पैसा भेजा जाता है.
read more: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे?










