Jal Jeevan Mission Yojana 2026: अब घर-घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल, जाने कैसे?

By Priyanshu Kumar

Published On:

Jal Jeevan Mission Yojana 2026 अब घर-घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल, जाने कैसे

Jal Jeevan Mission Yojana 2026: यह भारत सरकार की एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक परिवारों एवं घरों तक पाइप लाइन के माध्यम से स्वच्छ और पेयजल पहुंचाना है ताकि, दूषित जल पीने से होने वाली बिमारियों से बचा जा सकें. भारत में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत साल 2019 में पीएम नरेद्र मोदी ने शुरू किया था जिसे फ़िलहाल जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है. जल जीवन मिशन योजना का मकसद देश के हर ग्रामीण घरों तक नल कनेक्शन के जरिये हर एक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर साफ पानी उपलब्ध कराना है.

Jal Jeevan Mission Yojana 2026

आज भी भारत में ऐसे बहुत से ग्रामीण इलाकें मौजूद हैं जहाँ पर साफ़ पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही हैंडपंप की. इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने साल 2019 में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की, जिसके तहत अब तक लगभग 15 करोड़ से भी ज्यादा ग्रामीण घरों तक पाइप लाइन के माध्यम से नल कनेक्शन दिया जा चूका है.

भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के वित्त वर्ष में जल जीवन मिशन योजना को आगे एक्सटेंड करने की घोषणा की है जिसे 10 मार्च, 2026 को यूनियन कैबिनेट द्वारा अप्प्रोव कर दिया गया और 22 मार्च, 2026 को जारी कर दिया गया. जल जीवन मिशन 2.0 योजना को लेकर केंद्र सरकार का यह मकसद है कि साल 2028 लास्ट तक भारत के पुरे 20 करोड़ ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन देकर स्वच्छ जल पहुंचाना है.

जल जीवन मिशन 2.0 योजना का बजट

भारत सरकार ने साल 2025-26 के वित्त वर्ष में जल जीवन मिशन 2.0 योजना के लिए लगभग 67 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था लेकिन, संशोधित अनुमान में इसे घटाकर 17 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया था. हालांकि इस वित्त वर्ष 2026-27 में केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 67,670 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है यानी पिछले बजट की तुलना में इस बार लगभग 670 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

जल जीवन मिशन 2.0 योजना का ऑफिसियल बजट

जल जीवन मिशन 2.0 योजना में सरकार क्या नया करने जा रही है?

केंद्र सरकार जल जीवन मिशन 2.0 योजना को पहले से ज्यादा बेहतर और आसान बनाने की तैयारी कर रही है. जी हाँ अब जल जीवन मिशन 2.0 योजना का पैसा SNA-SPARSH के माध्यम से जारी किया जाएगा ताकि, सरकार को यह पता चल सके कि पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है. इसके अलावा जल जीवन मिशन 2.0 योजना के तहत SUJALAM BHARAT नाम का एक डिजिटल सिस्टम बनाया जा रहा है जिसके जरिये पानी के स्रोत से लेकर हर घर तक की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी. ऐसा करने से काम में पारदर्शिता बढ़ेगी और मिशन को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी.

read more: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे?

ग्रामीण क्षेत्रो में जल जीवन मिशन योजना के फायदे क्या है?

  • भारत के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छ जल की सुविधा मिलेगी.
  • ऐसी महिलाएं और बच्चे, जिन्हें दूर से पानी लाना पड़ता था, उनके लिए यह योजना काफी लाभकारी होगा.
  • दूषित जल पीने से होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है.
  • ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत कार्यालय और स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छ जल की सुविधा पहुंचाई जा सकती है.
  • ग्रामीण क्षेत्र के हर घर में पाइप लाइन वाला नल कनेक्शन लगाया जाएगा.

रोजगार का अवसर

यह एक ऐसी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगार नागरिकों को रोजगार का मौका देती है. जी हाँ जल जीवन मिशन 2.0 योजना के तहत विभिन्न पदों की भर्ती निकाली जाती है जिसके अंतर्गत आप अपने योग्यता के अनुसार काम चुन सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं पास या आईटीआई पास होना चाहिए. इस योजना में काम करने के लिए आपको कोई इंटरव्यू या एग्जाम देने की आवश्यकता नहीं है.

जल जीवन मिशन योजना में किन-किन पदों पर भर्ती होती है?

  • पंप ऑपरेटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • हेल्पर
  • प्लंबर
  • गार्ड
  • जल टैंक पर ड्यूटी
  • मिस्त्री (राजगीर)
  • फिटर
  • लाइनमैन
  • जलमित्र
  • क्वालिटी इंस्पेक्टर
  • सिविल इंजीनियर

जल जीवन मिशन योजना में रोजगार की पात्रता क्या है?

  1. आवेदक की उम्र मिनिमम 18 वर्ष और मैक्सिमम 35 वर्ष होनी चाहिए.
  2. ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवा भी आवेदन कर सकते हैं.
  3. किसी भी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते हैं.
  4. आवेदक स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए.
  5. महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन के लिए एलिजिबल हैं.
  6. उम्मीदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं पास या आईटीआई पास होना चाहिए.

रोजगार के लिए हमारे पास कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स होने चाहिए?

  • आधार कार्ड / वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मार्कशीट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (ऑप्शनल)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रिज्यूम/सीवी

जल जीवन मिशन योजना में रोजगार के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: जल जीवन मिशन योजना में रोजगार के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा, जिसके लिए आप इस लिंक ejalshakti.gov.in पर करेंगे. अब आपके सामने सीधा आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे, आप अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड डालेंगे और फिर SEND OTP पर क्लिक करेंगे. आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों पर एक-एक ओटीपी सेंड की जाएगी, दोनों ओटीपी डालकर VERIFY OTP बटन पर क्लिक करेंगे.

Jal Jeevan Mission Portal

स्टेप 2: अब INDIVIDUAL / ORGANISATION SELF -REGISTRATION FORM के अंतर्गत सबसे पहले अपना नाम, जेंडर और एजुकेशन फिल करेंगे और फिर अपनी एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड अपलोड करेंगे. इसके बाद अपना वर्तमान एड्रेस, टाउन, राज्य और जिला सेलेक्ट करेंगे. नीचे CONTACT DETAILS के अंतर्गत अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करेंगे. आपको कितने साल का एक्सपीरियंस है WATER SECTOR REALTED AREA में, उसे दर्ज करेंगे और साथ ही साथ अपना Area of Experience सेलेक्ट करेंगे.

INDIVIDUAL ORGANISATION SELF -REGISTRATION FORM

स्टेप 3: अब आवेदन फॉर्म को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो DESCRIBE WORK IN WATER SECTOR नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उसमे अपना वाटर सेक्टर का एक्सपीरियंस लिखेंगे. इसके बाद UPLOAD CV के अंतर्गत आपको अपना रिज्यूम/सीवी अपलोड करना होगा, जिसके लिए CHOOSE FILE पर क्लिक करेंगे और अपना रिज्यूम/सीवी फाइल अपलोड करेंगे. इसी तरह VALID GOVERNMENT ID PROOF के अंतर्गत आप अपना एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि) अपलोड करेंगे.

DESCRIBE WORK IN WATER SECTOR Experience and Upload Documents

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी को भरने के बाद नीचे कैप्चा कोड भरेंगे और फिर सीधे SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे. ध्यान रहे कि सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी और डिटेल्स को दोबारा से चेक कर लेंगे. अगर सब कुछ सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपका आवेदन जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक हो जाएगा.

सिलेक्शन प्रोसेस

जल जीवन मिशन योजना में उम्मीदवारों का सिलेक्शन पदों के अनुसार किया जाता है. आवेदन किए गए उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उसी के आधार पर योग्य उम्मीदवार का सिलेक्शन किया जाता है. अगर मेरिट लिस्ट में आपका नाम शामिल होता है तो सम्बंधित विभाग/अधिकारी द्वारा आपसे सम्पर्क किया जाएगा.

read more: PM Sauchalay Yojana 2026 – शौचालय बनवाने के लिए दो किश्तों में मिलेंगे 12 हजार रुपये

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment