PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे?

By Priyanshu Kumar

Published On:

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: भारत के हर घर में अब डिजिटल मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसके कारण बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है. अगर आप अपने घर के बिजली बिल को एकदम कम या जीरो करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाना होगा. यह एक ऐसी सरकारी स्कीम है जिसके तहत लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट तक की फ्री इलेक्ट्रिसिटी और साथ में ₹78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रोवाइड की जाती है.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मकसद

सरकार के मुताबिक इस योजना का मकसद भारत के 1 करोड़ घरों में रूपटॉप सोलर सिस्टम लगाना और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना ताकि, बिजली बिल को कम किया जा सके. यह केंद्र सरकार की स्कीम है इसलिए भारत के सभी राज्यों के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है. भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने साल 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी जिसे आज भी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है.

अगर आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहें हैं तो भारत सरकार की यह योजना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको किसी वेंडर के पास जाने की जरूरत नहीं है और न किसी सरकारी ऑफिस में. इस योजना में आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं.

कितनी सब्सिडी मिलेगी?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार आपको कितनी सब्सिडी देगी यह निर्भर करता है कि, आपके घर में महीने की बिजली कंजप्शन कितनी है और आप कितने किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं.

जैसे कि अगर आपके घर में हर महीने बिजली की कंजप्शन 150 यूनिट तक है तो आप 1-2kW का सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिसके लिए सरकार आपको 30 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी देगी. ऐसे ही अगर आपके घर की मंथली बिजली कंजप्शन 150-300 यूनिट तक है तो आप 2-3kW का सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिसके लिए सरकार आपको 60 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी देगी. वहीं अगर आपके घर की मंथली बिजली कंजप्शन 300 यूनिट से ज्यादा है तो आप 3kW का सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिसके लिए सरकार आपको 78 हजार रुपये की सब्सिडी देगी.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सब्सिडी

सब्सिडी की राशि कैश में मिलेगी या बैंक अकाउंट में

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी हमेशा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है न कि कैश. इस योजना में रजिस्टर्ड वेंडर से ही सोलर सिस्टम लगवाएं ताकि आपको सब्सिडी का लाभ मिल सके. अगर आप किसी प्राइवेट वेंडर से सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

read more: PM Internship Yojana 2026: हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये, जानें कैसे?

किसको लगवाना चाहिए सोलर सिस्टम?

अगर आपके घर की बिजली कंजप्शन बहुत ज्यादा है और हर महीने बिजली का बिल ₹1500 से ₹3000 या उससे ज्यादा आता है तो आप अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके घर में टीवी, फ्रिज, कूलर, एयर कंडीशनर, इंडक्शन कुकटॉप, वॉटर पंप, वॉटर गीजर, हीटर, और वाशिंग मशीन जैसी हैवी इलेक्ट्रिक मशीने यूज होती है तो आपको सोलर सिस्टम जरूर लगवाना चाहिए. ध्यान रहे कि घर की छत पर अच्छी धुप आनी चाहिए.

सोलर सिस्टम लगवाने में कितना खर्चा आएगा?

मान लिजिए आप पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2kW का सोलर सिस्टम लगवाते है तो प्रक्टिकली इसकी कुल कीमत (वन टाइम इंस्टॉलेशन कॉस्ट) लगभग ₹1,50,000 से ₹1,70,000 तक हो सकती हैं हालांकि यह निर्भर करता है वेंडर और सोलर सिस्टम की क्वालिटी पर. दो किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार की तरफ से ₹60,000 की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी यानी सब्सिडी मिलने के बाद यह आपको लगभग ₹90,000 से ₹1,10,000 के बीच में पड़ेगा.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने में कितना खर्चा आएगा

नोट: सोलर सिस्टम पूरी तरह लगने के तुरंत बाद वेंडर को पूरा पेमेंट अपने पास से देना होगा या आप चाहें तो पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंक से लोन भी लें सकते हैं. सोलर सिस्टम का इंस्टॉलेशन और इंस्पेक्शन पूरा होने के बाद केंद्र सरकार करीब 30 से 45 दिनों के अन्दर सब्सिडी की राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर देती है.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने की पात्रता क्या है?

इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास खुद का घर होना चाहिए. सोलर पैनल लगाने के लिए घर के छत पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए और घर में पहले से इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन होना चाहिए. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन कर रहे व्यक्ति की उम्र मिनिमम 18 वर्ष होनी चाहिए. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होना चाहिए. अगर आप किसी अन्य सोलर सब्सिडी का लाभ लें चुके हैं तो आप इस योजना के लिए एलिजिबल नहीं हैं.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?

  • बिजली कनेक्शन कंज्यूमर नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • 2-3 महीने पुराना बिजली का बिल
  • बैंक पासबुक/कैंसिल चेक (वेरिफिकेशन के लिए)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • पैन कार्ड अनिवार्य

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम सूर्य घर पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 2: पोर्टल में लॉगिन करके सोलर सिस्टम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें.
  • स्टेप 3: पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर प्लांट इनस्टॉल कराएँ.
  • स्टेप 4: सोलर प्लांट की डिटेल्स पोर्टल में सबमिट करके नेट मीटर के लिए अप्लाई करें.
  • स्टेप 5: कमीशनिंग सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा.
  • स्टेप 6: कैंसिल चेक के साथ बैंक डिटेल्स सबमिट करें.
  • स्टेप 7: एक महीने के अन्दर सब्सिडी बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाएगी.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्या-क्या फायदे है?

भारत के कुल 1 करोड़ घरों में सोलर सिस्टम लगाये जाएँगे और हर महीने 300 यूनिट तक की फ्री इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइड की जाएगी. सोलर सिस्टम लगवाने पर भारत सरकार लाभार्थी को सब्सिडी प्रदान करती है जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाती है. इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराती है. घर में आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से निजात मिलता है और साथ ही साथ 24 घंटे बिजली की सुविधा भी मिलती है.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने पर राज्य सरकार देगी एडिशनल सब्सिडी

केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले सब्सिडी के अलावा राज्य सरकार भी एडिशनल सब्सिडी प्रदान करती है. अगल-अलग राज्यों में अलग-अलग एडिशनल सब्सिडी हो सकती है. जैसे कि उत्तर प्रदेश सरकार ₹10,000/kW की एडिशनल सब्सिडी दे रही है. अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप पीएम मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2kW का सोलर पैनल लगवाते हैं तो केंद्र सरकार ₹60,000 की सब्सिडी और यूपी सरकार ₹20,000 की एडिशनल सब्सिडी देगी.

read more: PM Mudra Loan Yojana 2026 – बिज़नस करने के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 का लोन 

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment