नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम प्रियांशु कुमार है और आज हम बात करने वाले हैं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में. आज के समय में आम नागरिक को बिज़नस लोन मिलना बहुत ही मुश्किल है लेकिन केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत भारत का कोई भी आम नागरिक छोटे-मोटे व्यवसाय के लिए लोन ले सकता है. भारत में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किया गया था जिसका मकसद रेहड़ी, पटरी और रोड के किनारे ठेला लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को अपना व्यवसाय शुरू करने/बढाने के लिए लोन प्रदान करना है वो भी बिना किसी गारंटी के.
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना
भारत के ऐसे नागरिक जो अपना खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भारत सरकार ने खासकर प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत आप कम ब्याज पर 90 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं. सबसे बड़ी खासबात यह है कि सही समय पर किश्त/ब्याज भरने पर सरकार द्वारा 7% की ब्याज सब्सिडी भी दी जाती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना का लाभ में केवल शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को ही दिया जाएगा.
कितने रुपये का लोन लें सकते हैं?
अगर आप प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना के तहत लोन लेते हैं तो आपको 3 किस्तों में लोन दिया जाएगा. पहले किश्त में 15 हजार रुपये, दुसरे किश्त में 25 हजार रुपये और तीसरे किश्त में 50 हजार रुपये का लोन प्रदान किया जाता है. आपको बता दूं कि पहले किश्त का लोन समय से भरने पर ही दुसरे किश्त का लोन अलॉट किया जाएगा. इस तरह से आप टोटल 90 हजार रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं सीधे अपने बैंक अकाउंट में.
read more: PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लोन लेने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
- स्ट्रीट वेंडर्स सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना की पात्रता
- प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना का लाभ शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा
- सिर्फ आधार कार्ड और स्ट्रीट वेंडर्स सर्टिफिकेट से ले सकते हैं लोन
- इस योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- कम ब्याज पर बिना किसी गारंटी के लोन ले सकते हैं
- ऑनलाइन पेमेंट (UPI/QR) करने पर ₹1600 तक का कैशबैक दिया जाएगा
- भारत में सभी वर्गों के नागरिक प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना में आवेदन कर सकते हैं
- लोन समय से भरने पर 7% तक की ब्याज सब्सिडी/वर्ष दी जाएगी
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र मिनिमम 18 वर्ष होनी चाहिए
स्ट्रीट वेंडर्स सर्टिफिकेट न होने पर क्या करें?
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट का होना बहुत जरूरी है ताकि, यह प्रमाणित हो सके कि आप स्ट्रीट वेंडर के अंतर्गत व्यवसाय करते हैं. अगर आपके पास स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट नहीं है तो ऐसे केश में आपको सबसे पहले स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट बनवाना होगा. यह सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप अपने स्थानीय नगर निगम/नगर पालिका ऑफिस में जाकर आवेदन करा सकते हैं और 60 दिनों एक अन्दर-अन्दर अपना स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
स्टेप 1: प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना में आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको ऑफिसियल पोर्टल pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाना होगा. पोर्टल के होमपेज पर APPLY FOR 15K का एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालकर वेरीफाई करेंगे तो आपके सामने प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना का आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा.

स्टेप 2: सबसे पहले अपनी वेंडर केटेगरी चुनेंगे और NEXT बटन पर क्लिक करेंगे. आधार वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी के थ्रू वेरिफिकेशन कम्पलीट करेंगे. इसके बाद अपना स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, ULB नंबर और वोर्ड नंबर, मेरिटल स्टेटस, वर्ग, वोटर कार्ड नंबर (ऑप्शनल), बैंक डिटेल्स डालकर अन्य जरूरी डिटेल्स फिल करेंगे और फिर SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.
स्टेप 3: आवेदक की फोटो ऑटोमैटिक आधार कार्ड से फैच हो जाएगी लेकिन बैंक पासबुक के स्टेटमेंट की फोटो मैन्युअली अपलोड करनी होगी. बैंक स्टेटमेंट अपलोड करने के बाद सीधे SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे. जिस भी बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं वह बैंक चुनकर डिक्लेरेशन फॉर्म एक्सेप्ट (✅) करेंगे और SUBMIT पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपका एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और एक एप्लीकेशन नंबर भी जनरेट हो जाएगा.

स्टेप 4: एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंटआउट निकालकर ULB विभाग से वेरीफाई करा लेना है. वेरिफिकेशन होने के बाद सभी डॉक्यूमेंट लेकर बैंक जाएँ और प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना के तहत अपने सभी डॉक्यूमेंट सबमिट कराएँ. कुछ ही दिनों के अन्दर लोन का अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाएगी.
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना का आवेदनपत्र स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें?
अगर आप उपरोक्त बताये गये स्टेप्स को पढ़कर भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का फॉर्म नहीं भर पा रहें है तो ऐसे में आप नीचे दिए गए यूट्यूब विडियो देखकर एक-एक ऑप्शन स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ भर सकते हैं.
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना की लेटेस्ट अपडेट 2026
प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना की शुरुआत (LAUNCHED) 1 जून 2020 में COVID-19 के दौरान हुई थी जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाना था. इस योजना के तहत लिए गए लोन की ऋण अवधि 31 दिसम्बर 2024 तक रखी गई थी लेकिन केंद्र सकरार ने ऋण अवधि को बढाकर 31 मार्च 2030 तक कर दिया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार इस योजना में ₹7332 करोड़ रुपये खर्च करेगी.










