PM Internship Yojana 2026: इंटर्नशिप करने पर मिलेंगे ₹9,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

By Priyanshu Kumar

Updated On:

PM Internship Yojana 2026 हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये, जानें कैसे

PM Internship Yojana 2026: अगर पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको लगता है कि नौकरी के लिए एक्सपीरियंस होना बहुत जरूरी है तो पीएम इंटर्नशिप योजना एस्पेसिली आपके लिए है. यह योजना युवाओं को भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करती है. अगर आप एक्सपीरियंस के आधार पर अच्छी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो, इस योजना में आवेदन करना मत भूलें.

आखिर पीएम इंटर्नशिप योजना है क्या?

पीएम इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है, जिसके तहत 18 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को भारत की सबसे टॉप 500 कॉर्पोरेट कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है. यह योजना खासकर ऐसे लोगों के लिए काफी कल्याणकारी है, जिन्हें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती है. इसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 3 अक्टूबर साल 2024 में पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की, ताकि युवाओं को इंडिया की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिल सके और किसी एक क्षेत्र में काम करके अच्छा एक्सपीरियंस हासिल कर सकें.

ऐसा करने से युवाओं को भविष्य में अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है. योजना के तहत अगर कोई भी युवा इंटर्नशिप करता है तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से हर महीने 9 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. वर्तमान में इस योजना को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स द्वारा संचालित किया जा रहा है.

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?

सबसे पहले आपको बताना चाहूंगा कि पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ पुरुष और महिलाएं दोनों प्राप्त कर सकतीं है जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच में है. इस योजना में केवल भारतीय कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते हैं जिनके परिवार की वार्षिक इनकम 8 लाख रुपये या उससे कम है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट भी इस योजना के लिए एलिजिबल हैं. इसके अलावा परिवार में कोई भी मेम्बर (सदस्य) सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कैंडिडेट खुद किसी फुल-टाइम नौकरी में होना चाहिए.

पीएम इंटर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट/मार्कशीट
  • आधार से लिंक बैंक अकाउंट
  • प्रोफाइल फोटो (अपलोड)

पीएम इंटर्नशिप योजना में सैलरी कितनी होती है?

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत सेलेक्ट हुए युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 9 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्टाइपेंड के रूप में प्रदान की जाती है, जिसमे से आठ हजार एक सौ रुपये मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स द्वारा कैंडिडेट के आधार से लिंक बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं और बचे 900 रुपये कंपनी अपनी तरफ से देती है. इस तरह युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने कुल 9 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी में इंटर्नशिप ज्वाइन करने पर 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाती है, ताकि कैंडिडेट अपनी शुरुआती खर्चे (रहना, खाना, रेंट आदि) पूरा कर सकें.

read more: PM Awas Yojana 2026: नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तुरंत चेक करें

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत मिलने वाले कुछ लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप कर रहे उम्मीदवारों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं. जैसे कि –

  • पीएम बीमा सुरक्षा योजना के साथ-साथ पीएम जीवन ज्योति योजना की सुविधा.
  • ट्रेनिंग के दौरान होने वाले सभी खर्चे कंपनी उठाती है.
  • पीएम इंटर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन करना फ्री है.
  • इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद कंपनी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट देती है.
  • इंटर्नशिप शुरू करने पर एक बार 6 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है.

पीएम इंटर्नशिप योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्टेप 1: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाएंगे और फिर LOGIN/REGISTER पर क्लिक करेंगे. लॉगिन के पेज के अन्दर NEW USER ? REGISTER NOWका एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब अपने 10 अंको का मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के थ्रू वेरीफाई करेंगे. पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड (DeepRaj@780) क्रिएट करेंगे और SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

PM Internship Yojana Portal

स्टेप 2: इतना करते ही आप पीएम इंटर्नशिप योजना की ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन हो जाएँगे. अब आप सबसे पहले अपनी प्रोफाइल कम्पलीट करेंगे, जिसके लिए MY PROFILE पर क्लिक करेंगे. अपना आधार कार्ड नंबर डालकर टर्म्स एंड कंडीशन एक्सेप्ट करेंगे और फिर VERIFY AND PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन कम्पलीट करेंगे.

PM Internship Yojana Profile Page

स्टेप 3: अब आप अपना वर्तमान एड्रेस (हाउस नंबर, जिला, राज्य, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, गाँव, पिन कोड नंबर) फिल करेंगे. नीचे कांटेक्ट डिटेल्स के अंतर्गत अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करेंगे और SEND OTP पर क्लिक करेंगे. आपके ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगी, ओटीपी डालकर VERIFY OTP पर क्लिक करेंगे. यह सभी जानकारी भरने के बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स भरेंगे और फिर SAVE & CONTINUE पर क्लिक करेंगे.

Address Fill in PM Internship Yojana Profile Page

स्टेप 4: अब अपनी क्वालिफिकेशन डिटेल्स भरेंगे यानी आपने जो भी कोर्स किया है उसकी पूरी जानकारी भरेंगे और सम्बंधित कोर्स का सर्टिफिकेट भी अपलोड करेंगे. आवेदन पत्र नीचे की तरफ स्क्रॉल करके MY SKILL के ऑप्शन में अपनी स्किल चुनेंगे और फिर SAVE & NEXT पर क्लिक करेंगे. बस इतना करते ही पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर आपकी प्रोफाइल 100% कम्पलीट हो जाएगी.

PM Internship Yojana Profile Page Educational Qualification Certificate

स्टेप 5: ध्यान रहे कि आप इस योजना के तहत केवल 3 इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इंटर्नशिप कंपनियों की लिस्ट देखने के लिए EXPLORE INTERNSHIP पर क्लिक करेंगे. अब आप जिस भी सेक्टर की कंपनी में इंटर्नशिप करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करेंगे और APPLY बटन पर क्लिक करेंगे. इसके बाद डिक्लरेशन पॉप-अप में सभी टर्म्स एंड कंडीशन एक्सेप्ट करेंगे और SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा.

PM Internship Yojana EXPLORE INTERNSHIP

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सिलेक्शन कैसे होता है?

पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत आपने जिन भी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया है वे आपकी प्रोफाइल देखकर अपनी जरूरतों के हिसाब से उम्मीदवारों को सेलेक्ट करती हैं. अगर आपका सिलेक्शन होता है तो इसकी जानकारी आपको ऑफिसियल पोर्टल, एसएमएस या फिर ईमेल के माध्यम से दे दी जाती है.

पीएम इंटर्नशिप योजना की इंटर्नशिप कितने दिनों की होती है?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप की कुल अवधि आमतौर पर 12 महीनों (1 साल) की होती है. इस एक साल की इंटर्नशिप में युवाओं को भारत की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें प्रक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस और स्किल ट्रेनिंग मिलता है और भविष्य में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Conclusion

पीएम इंटर्नशिप योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो पढाई के बाद नौकरी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें किसी काम का एक्सपीरियंस नहीं है. युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान भारत की टॉप कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है. अगर आप इस योजना में आवेदन करके किसी एक क्षेत्र में अच्छा एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं तो यह योजना एस्पेसिली आपके लिए है.

read more: PM Mudra Loan Yojana 2026 – बिज़नस करने के लिए सरकार दे रही है ₹50,000 का लोन

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment