PM Awas Yojana 2026: नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तुरंत चेक करें

By Priyanshu Kumar

Updated On:

PM Awas Yojana 2026- नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तुरंत चेक करें

PM Awas Yojana 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है. जी हाँ, ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है उन्हें केंद्र सरकार द्वारा सरकारी आवास प्रदान किया जा रहा है. अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा पक्के मकान बनाये जा चुके हैं.

देश में आज भी ऐसे गरीब परिवार मौजूद है, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और न ही इतने पैसे है कि वह अपना पक्का मकान बनवा सकें. ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की शुरुआत की है, जिसके तहत BPL, EWS, LIG और MIG वर्ग के अंतर्गत आने वाले परिवारों को लाभ दिया जाएगा.

आखिर क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (PMAY-U 2.0)

वर्तमान में भारत सरकार की सबसे बड़ी और लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना है, जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. लेकिन भारत में आज भी ऐसे लाखो पात्र परिवार है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला. इसका समाधान करने के लिए सरकार ने साल 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की शुरुआत की, जिसका मकसद शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को अगले पांच वर्षों में पक्के मकान उपलब्ध कराना है.

पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)

भारत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की शुरुआत साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जो कच्चे घरों और कच्ची बस्तियों में रहते हैं उनके लिए एक पक्का मकान उपलब्ध कराना. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए केंद्र सरकर द्वारा ₹1,20,000 दिए जाते हैं सीधे उनके बैंक अकाउंट में.

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 1 लाख 20 रुपये की आर्थिक मदद एक ही बार में नहीं भेजी जाती है बल्कि यह 3 बराबर किस्तों में भेजी जाती है.

क़िस्तअमाउंट
पहली क़िस्त₹40,000
दूसरी क़िस्त₹40,000
तीसरी क़िस्त₹40,000

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?

  • भारत देश का स्थाई निवासी होना चाहिए.
  • परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भारत में पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
  • परिवार का मुखिया पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकता है.
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
  • सभी वर्ग के पात्र परिवार पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकते हैं.
  • EWS (शहरी क्षेत्र) के परिवारों की वार्षिक इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
  • LIG (शहरी क्षेत्र) के परिवारों की वार्षिक इनकम 3 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये के बीच में होनी चाहिए.
  • MIG (शहरी क्षेत्र) के परिवारों की वार्षिक इनकम 6 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये के बीच में होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट (आय प्रमाण पत्र)
  • बैंक पासबुक
  • मनरेगा जॉब कार्ड (ऑप्शनल)
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र (वोटर कार्ड/लाइट बिल/गैस बिल/ड्राइविंग लाइसेंस)

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की नई लिस्ट कब तक आएगी?

ऐसे परिवार जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहुत पहले ही आवेदन किया था और वे इंतजार कर रहे है कि इस योजना की नई लिस्ट कब जारी होगी, तो ऐसे में उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. जी हाँ अधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की नई लिस्ट 15 जुलाई 2026 को जारी कर दी जाएगी. नई बेनिफिशियरी लिस्ट जारी होने के बाद आप अपना नाम ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है.

प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं?

स्टेप 1: पीएम आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले PMAY की ऑफिसियल पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएँगे और मेनू बार में AWASSOFT का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब आवाससॉफ्ट के अंतर्गत REPORT का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

PMAY G OFFICIAL PORTAL
स्टेप 1 इमेज

स्टेप 2: सबसे नीचे SOCIAL AUDIT REPORTS के अन्दर BENEFICIARY DETAILS FOR VERIFICATION का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वर्ष और लास्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना सेलेक्ट करेंगे. इसके बाद नीचे SUBMIT बटन का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

choose BENEFICIARY DETAILS FOR VERIFICATION

स्टेप 3: आपके गाँव में जितने भी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला होगा, उनकी पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. आप चाहें तो यह लिस्ट अपने मोबाइल-फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है और जब चाहे लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं.

PM Awas Yojana Final List 2026

पीएम आवास योजना के तहत मिले पैसों से घर न बनाने पर क्या होगा?

अगर आप एक ऐसे लाभार्थी है जिन्हें पीएम आवास योजना का पैसा मिल चूका है लेकिन आपने उस पैसे का इस्तेमाल घर बनाने में नहीं, बल्कि अन्य कार्यों में कर दिया है तो ऐसे में सरकार द्वारा प्रदान की गई धनराशि वापस ले ली जाएगी और साथ ही साथ लाभार्थी के ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी.

Conclusion

केंद्र सरकार की कोशिश है कि, भारत के अन्दर जितने भी गरीब और बेघर परिवार है उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराएँ जाएँ. आशा करता हूँ हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रही होगी. अगर इस योजना से समन्धित आपका कोई प्रशन है नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं.

read more: PM Sauchalay Yojana 2026 – शौचालय बनवाने के लिए दो किश्तों में मिलेंगे 12 हजार रुपये

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment