Atal Pension Yojana 2026: बुढ़ापे में मिलेगी हर महीने पेंशन, जानें योजना की पूरी जानकारी

By Priyanshu Kumar

Published On:

Atal Pension Yojana 2026

Atal Pension Yojana 2026: बुढ़ापे में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा चाहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) शुरुआत की है. यह योजना प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 9 मई साल 2015 को कोलकाता में शुरू किया था, जिसका मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है.

दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले, ड्राइवर, पशुपालन करने वाले, बीड़ी बनाने वाले, ऑटो चलाने वाले, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, खदानों में काम करने वाले, धोबी, मछुआरे, छोटे दुकानदार, कुली, सड़क बनाने वाले, खेतों में मजदूरी करने वाले, फेरीवाले, ईंट-भट्टों पर काम करने वाले, घरेलु काम करने वाले और दुसरे मेहनत-मजदूरी करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को बुढ़ापे में पैसों की चिंता न हो इसलिए भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी.

Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक अपना खाता खुलवा सकता है. खाता खुलवाने के बाद 60 साल की उम्र तक हर महीने कुछ पैसे इन्वेस्ट करने होते हैं. आपको हर महीने कितने पैसे इन्वेस्ट करने होंगे यह आपकी उम्र और आपने कितनी मासिक पेंशन राशि चुनी है उस पर निर्भर करता है.

मान लिजिए आपकी उम्र 18 साल है और आपने एक हजार रूपये प्रतिमाह की पेंशन राशि चुनी है तो आपको हर महीने 42 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. वहीं अगर आपने पांच हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन राशि चुनी है तो आपको हर महीने 210 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. कुल-मिलाकर आप जितनी बड़ी मासिक पेंशन चुनेंगे, आपको हर महीने उतना ही अधिक पैसा जमा (इन्वेस्ट) करना होगा. उदारहण के लिए नीचे टेबल देखें –

Joining AgeMonthly Pension AmountYears of ContributionMonthly Contribution (Investment)
18 वर्ष₹1,00042 वर्ष42 रुपये
18 वर्ष₹5,00042 वर्ष210 रुपये

60 साल की उम्र पूरी होने के पर आपको अटल पेंशन योजना (APY) में पैसे इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसी समय से हर महीने चुनी गई पेंशन आपके बैंक अकाउंट में आनी शुरू हो जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस योजना में ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन चुनने का ऑप्शन मिलता है.  

अटल पेंशन योजना की पेंशन कब से कब तक मिलेगी?

अटल पेंशन योजना की पेंशन 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद मिलना शुरू हो जाती है और यह पेंशन जीवनभर मिलती रहती है. अटल पेंशनधारक की मृत्यु होने पर उसकी पति/पत्नी को यह पेंशन जीवनभर मिलती रहती है. वहीं अगर पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे केश में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जमा कुल पैसा (कॉर्पस) नॉमिनी को दे दिया जाता है.

read more: PM Internship Yojana 2026: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपये, जानें कैसे?

Atal Pension Yojana Chart 2026

अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत आपकी उम्र और आपके द्वारा चुनी गई पेंशन राशि के आधार पर हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं.

Atal Pension Yojana Chart

कौन-कौन खोल सकता है अटल पेंशन योजना का खाता

  • APY अकाउंट खोलने के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
  • मिनिमम उम्र 18 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए.
  • पोस्ट ऑफिस/बैंक में एक बचत खाता होना अनिवार्य है.
  • इनकम टैक्स न भरते हो.

Atal Pension Yojana Penalty for Default

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, अटल पेंशन योजना का कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट से हर महीने ऑटोमैटिक डेबिट होता रहता है. अगर किसी महीने आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होते है और योजना का कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट समय पर जमा नहीं होता है तो आपसे पेनाल्टी चार्ज लिया जाएगा.

हर महीने की क़िस्त (कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट)देरी का चार्ज
₹100₹1 प्रति माह
₹101 से ₹500 तक₹2 प्रति माह
₹501 से ₹1,000 तक₹5 प्रति माह
₹1,001 या उससे ज्यादा₹10 प्रति माह
एग्जांपल: अगर आपके अटल पेंशन योजना का कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट ₹150 महिना है और यह अमाउंट आप एक महिना लेट (देर) जमा करते हैं तो ₹150 के कॉन्ट्रिब्यूशन के साथ ₹2 एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

अटल पेंशन योजना में एनरोल होने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • नॉमिनी डिटेल्स (नाम, उम्र, रिलेशन, डेट ऑफ़ बिर्थ, एड्रेस)
  • सिग्नेचर/थम्ब
  • एपीवाई रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

How to Enroll in the Atal Pension Yojana?

स्टेप 1: अटल पेंशन योजना में एनरोल होने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा और बैंक कर्मचारी से अटल पेंशन योजना अकाउंट खोलने का फॉर्म ले लेना है. इस फॉर्म में आपको चार तरह की मुख्य जानकारी भरनी होती है. जैसे कि अपने सेविंग अकाउंट की डिटेल्स, पर्सनल डिटेल्स, पेंशन प्लान डिटेल्स और नॉमिनी डिटेल्स.

स्टेप 2: आपके सेविंग अकाउंट से हर महीने, हर तीन महीने या हर छह महीने पर अटल पेंशन योजना का प्रीमियम ऑटोमैटिक काटने (ऑटो-डेबिट) की अनुमति दें. अटल पेंशन योजना का फॉर्म पूरा भरने के बाद अपनी एक पासपोर्ट साइज़ फोटो चिपकायेंगे और नीचे सिग्नेचर/थम्ब करेंगे. इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी APY फॉर्म के पीछे अटैक कर देंगे. जैसे कि आधार कार्ड, सेविंग अकाउंट के पासबुक की फोटोकॉपी, पैन कार्ड

स्टेप 3: अब बैंक कर्मचारी के पास यह फॉर्म जमा कर देंगे. अगर आपकी सभी जानकारी और दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो बैंक आपका अटल पेंशन योजना (APY) अकाउंट ओपन कर देगा. इसके बाद आपके सेविंग अकाउंट से हर महीने कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट कटता रहेगा.

नोट: अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाने का यह सबसे आसान व सरल तरीका है जिसके लिए आपको कहीं भी ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है और न किसी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरना होता है और ब्रांच में जमा कर देना होता है. सभी जानकारी और दस्तावेज सही मिलने पर बैंक आपका अटल पेंशन योजना अकाउंट ओपन कर देता है. 

अटल पेंशन योजना अकाउंट खुलवाने के फायदे क्या हैं?

अगर आप अटल पेंशन योजना (APY) में निवेश करते है तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी, ताकि बुढ़ापे में आर्थिक रूप से किसी दुसरे पर निर्भर न रहना पड़े. योजना के तहत अगर पेंशन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति/पत्नी को पेंशन मिलने लगती है. अगर पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो योजना में जमा पूरा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है. योजना में भाग लेने वाले नागरिकों को धारा 80CCD (1B) के तहत 50 हजार रुपये तक की धनराशि अलग से प्रदान की जाती है.

Atal Pension Yojana Notification

Atal Pension Yojana Notification

Conclusion

हमने आप सभी भारतीय नागरिकों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में लगभग संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, ताकि आप बिना किसी क्वेश्चन या कन्फ्यूजन के इस योजना में इन्वेस्ट कर सकें और बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का लाभ लें सकें. अगर अटल पेंशन योजना से सम्बंधित आपका कोई प्रशन है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं.

read more: Sahara India Refund 2026: सहारा के पैसे मिलने शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment