UP Birth Certificate 2026: बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाणपत्र एक सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसे बच्चे के जन्म होने पर बनाया जाता है. बर्थ सर्टिफिकेट से बच्चे/व्यक्ति की डेट ऑफ़ बर्थ और एड्रेस प्रमाणित होता है. वहीं अगर आप अपने बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए भी बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है.
Table of Contents
अगर आप जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर काफी दिन से परेशान है लेकिन जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन-पा रहा है तो अब आपको परेशान होने जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनाने से लेकर डाउनलोड करने तक का कम्पलीट प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ बताएँगे ताकि, आप बिना किसी समस्या के बर्थ सर्टिफिकेट बना सके और उसका लाभ प्राप्त सकें.
आखिर जन्म प्रमाणपत्र होता क्या है?
बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा कानूनी डॉक्यूमेंट है जिसमे व्यक्ति/बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी मेन्सन होती है. जैसे कि व्यक्ति/बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, एड्रेस, जेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन डेट. आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी की तरह बर्थ सर्टिफिकेट भी एक व्यक्तिगत पहचान पत्र होता है, जिसका उपयोग आधार कार्ड बनवाने के लिए, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए, सरकारी सेवाओं लेने के लिए, स्कूल में एडमिशन के लिए, पासपोर्ट बनवाने के लिए और आयु प्रमाणित के लिए किया जाता है.
रजिस्ट्रेशन कब कराना चाहिए?
अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें कि नवजात बच्चे के जन्म होने के तुरंत बाद 21 दिनों के अन्दर-अन्दर रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए ताकि किसी भी तरीके की पेनाल्टी न देनी पड़े. वहीं अगर बच्चे के जन्म होने के 21 दिन बाद जन्म प्रमाणपत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो ऐसे में आपको पेनाल्टी देनी पड़ेगी. अच्छी बात यह है कि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अन्दर आप बिना नाम के भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और बाद में (एक साल के अन्दर) नाम चढ़वा भी सकते हैं.
क्या जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन बन सकता है?
हाँ, उत्तर प्रदेश में आज भी कई ऐसे नागरिक है जिन्हें अपने बच्चो का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक दफ्तर से दुसरे दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं जबकि, भारत सरकर ने जन्म प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है. जी हाँ बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब आपको कहीं भी जानें की जरूरत नहीं है क्योंकि, अब आप घर बैठे अपने मोबाइल-फ़ोन से जन्म प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
read more: UP Shadi Anudan Yojana 2026: बेटी के विवाह के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपये
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए क्या-क्या लगेगा?
- नवजात बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाणपत्र – वोटर कार्ड/ राशन कार्ड / बजली बिल /टेलीफ़ोन बिल
- हॉस्पिटल द्वारा दिए गए बच्चे का जन्म रिकॉर्ड/रशीद
- शपत-पत्र
जन्म प्रमाणपत्र क्यों बनवाना जरूरी है?
आज के समय में बच्चो का जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) होना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि, साल 2026 में 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चो का आधार कार्ड बिना जन्म प्रमाणपत्र के नहीं बन सकता है और न ही स्कूल में एडमिशन हो सकता है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ऐसी कई योजनाएं है जो खासकर नवजात शिशु के लिए चलाई जा रहीं है, जिसमे आवेदन करने के लिए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट होना बहुत जरूरी है.
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ जानें जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनायें?
स्टेप 1: जन्म प्रमाणपत्र का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://dc.crsorgi.gov.in/crs/ पर जाएँगे और Login के अंतर्गत General Public नाम एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल (Login Id) क्रिएट करेंगे. लॉगिन आईडी बनाने करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करेंगे.

स्टेप 2: पोर्टल के होमपेज पर Birth (बर्थ) के अंतर्गत Report Birth का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे और फिर बच्चे की कम्पलीट जानकारी फॉर्म में फिल करेंगे. जैसे कि राज्य, भाषा, डेट ऑफ़ बर्थ, बच्चे का नाम, जेंडर, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और हॉस्पिटल का नाम etc.
स्टेप 3: जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन फॉर्म में बच्चे की कम्पलीट जानकारी भरने के बाद सपोर्टिव डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. जैसे कि, निवास प्रमाणपत्र (आधार कार्ड/ वोटर कार्ड/ राशन कार्ड /बजली बिल /टेलीफ़ोन बिल) और हॉस्पिटल द्वारा रिसीव बर्थ रिपोर्टिंग फॉर्म. सभी सपोर्टिव डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद Next ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.
स्टेप 4: आपके द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट फॉर्म फिल की गई सभी डिटेल्स का प्रीव्यू कंप्यूटर स्क्रीन पर जाएगा. नीचे स्क्रॉल करके टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करेंगे और फिर Submit पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही जन्म प्रमाणपत्र का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी.
अपना जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड कैसे करें?
जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर जाएँगे और अपना मोबाइल नंबर एवं ओटीपी डालकर पोर्टल में लॉगिन करेंगे. ऑफिसियल पोर्टल में लॉगिन होने के बाद होमपेज पर SELF REPORTED APPLICATION का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने बर्थ सर्टिफिकेट का एप्लीकेशन फैच होकर आ जाएगा. अगर आपकी जन्म प्रमाणपत्र की एप्लीकेशन एप्रूव्ड (APPROVED) हो गई होगी तो DOWNLOAD का एक बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करके बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.
नोट: अगर आपने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई किया है तो ही आप ऊपर बताये गए तरीके से जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड कर पाएंगे.
जन्म प्रमाणपत्र कितने दिन में बन जाता है?
आमतौर पर जन्म प्रमाणपत्र बनने में 7 से 21 दिनों का समय लगता है लेकिन यह निर्भर करता है नगर निगम, नगर पालिका या ग्राम पंचायत के कार्यप्रणाली प्रक्रिया पर. अगर बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन सही समय (जन्म होने के 21 दिनों के भीतर) पर किया गया है तो 7 से 21 दिनों में बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है.
Birth & Death Certificate Official Notification

Conclusion
जन्म प्रमाणपत्र बच्चे के जन्म का एक प्रमाणित दस्तावेज है जिसकी जरूरत स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में और कई दुसरे कामों में पड़ती है. इसलिए बच्चे के जन्म के बाद इसका रजिस्ट्रेशन समय पर कराना बहुत जरूरी होता है. उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी और अगर रही हो, तो अपने फैमिली मेम्बर के साथ जरूर शेयर करें.
read more: UP Marriage Certificate 2026: सिर्फ 10 रुपये में बनायें ऑनलाइन विवाह प्रमाणपत्र












