UP Kanya Sumangala Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी स्कीम जिसे खासकर नवजात कन्याओं के लिए शुरू किया गया हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और उसी में से एक है कन्या सुमंगला योजना, जिसे हम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के नाम से भी जानते हैं. इस योजना का लाभ कन्या के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन) में पहुंचने तक मिलता रहता है.
Table of Contents
UP Kanya Sumangala Yojana
साल 2019 में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत हुई थी, जिसे महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है. अधिकारिक पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक लगभग 28 लाख से भी ज्यादा कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल चुका है. इस योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए कुल 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इसका मकसद बेटियों के उज्जवल भविष्य, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बेटियों और बेटों में समानता देना है.
कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे?
- नवजात कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- ईमेल आईडी (ऑप्शनल)
- कन्या के माता/पिता का बैंक डिटेल्स
- कन्या की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- कन्या के माता-पिता का आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाणपत्र
- शपथ-पत्र (घोषणा पत्र)
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शपथ-पत्र
कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करते समय शपथ पत्र भी मांगा जाता है. इसमें आवेदक अपनी दी गई जानकारी सही होने की पुष्टि करता है और योजना की जरूरी शर्तों को स्वीकार करता है. नीचे अधिकारिक शपथ-पत्र का पीडीऍफ़ दिया गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपी कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे मिलेगा?
यूपी कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा या आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं. हालाकिं हम आपको कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और लेटेस्ट जानकारी के साथ बताएँगे. जैसे कि मैंने आपको बताया पात्र बालिकाओं को 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है लेकिन यह राशि एक साथ नहीं दी जाती है, बल्कि अलग-अलग किस्तों में दी जाती है. योजना की सहायता राशि कन्या के माता/पिता के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से भेजी जाती है.
read more: UP Free Scooty Yojana 2026: 85% लाने वाली मेधावी छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
कुल कितनी किस्तें हैं और हर किस्त में कितनी राशि मिलती है?
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली राशि कुल 6 किस्तों में प्रदान की जाती है. क़िस्त के हिसाब से कितनी राशि मिलती है और किस समय मिलती है, इसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी गई इमेज में बहुत ही सरल तरीके से बताई है.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रहें कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह और बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करना और साथ-ही-साथ बेटों और बेटियों में असमानता को कम करना है. इसके अलावा जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह अपने बेटियों को उज्जवल भविष्य और अच्छी शिक्षा देने में असमर्थ है उनके लिए यह योजना शुरू की गई है.
यूपी कन्या सुमंगला योजना के लिए कौन-कौन से लोग पात्र है?
- कन्या और उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के परमानेंट निवासी होने चाहिए.
- अगर कोई पति-पत्नी किसी कन्या को गोद लेते हैं तो उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा.
- एक परिवार में केवल दो कन्याओं को लाभ मिलेगा.
- अगर महिला की दूसरी डिलीवरी के समय दो जुड़वां कन्या जन्म लेतीं है तो दोनों कन्याओं को योजना का लाभ मिलेगा.
- कन्या के परिवार की सालाना इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- कन्या के माता का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है.
- सभी वर्ग की कन्याएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्र है.
यूपी कन्या सुमंगला योजना में मोबाइल से आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: यूपी कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इसके ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँगे और फिर लॉगिन पेज mksy.up.gov.in पर जाएंगे. इसके बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना होगा, जिसके लिए आप I Agree पर टिक (✅) करके Continue बटन पर क्लिक करेंगे. ध्यान रहे लॉगिन आईडी बनाने के लिए कन्या के पिता या माता दोनों में से किसी एक की ही जानकारी दर्ज करें. मैं आपको यही सलाह दूंगा कि लॉगिन आईडी कन्या के माता के नाम से फिल करें.

स्टेप 2: लॉगिन आईडी फॉर्म फिल करने के बाद अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करेंगे. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप ऑटोमैटिक पोर्टल से लॉगआउट हो जाएँगे. अब हम पोर्टल पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड और ओटीपी डालकर दोबारा से लॉगिन करेंगे. अब आपके सामने कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा. इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी डिटेल्स और जानकारी को ध्यानपूर्वक फिल करेंगे. साथ-साथ मांगी गई सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की फोटो भी अपलोड करेंगे. ध्यान रहे शपथ पत्र जरूरी अपलोड करें.

स्टेप 3: इसके बाद माता-पिता का आधार वेरिफिकेशन कम्पलीट करेंगे और लास्ट में कन्या की डिटेल्स फिल करेंगे. जैसे कि, बेटी का नाम, वर्ग, एड्रेस, उपवर्ग, डेट ऑफ़ बर्थ और जन्म स्थान. सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद सबसे नीचे SUBMIT का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमे यह जानकारी दी गई होगी कि बालिका योजना के किस चरण या श्रेणी के लिए एलिजिबल है. बालिका जिस भी चरण या श्रेणी के लिए एलिजिबल होगी, उसके सामने ELIGIBAL CLICK HERE TO APPLY का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 4: अब आपके सामने एक ओपन खुलेगा, जिसमे बालिका/कन्या का बिर्थ सर्टिफिकेट नंबर दर्ज करने को बोला जाएगा. यह जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरेंगे और फिर VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही कन्या की डिटेल्स बिर्थ सर्टिफिकेट से फैच होकर आ जाएगी. इसके बाद कन्या की पासपोर्ट साइज़ फोटो और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे. इसके बाद नीचे टर्म्स एंड कंडीशन टिक ✅ करेंगे और फिर SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 5: इतना करने के बाद आपका फॉर्म कन्या सुमंगला योजना में अंतर्गत सबमिट हो जाएगा. आपका फॉर्म अप्प्रोव होने में लगभग 15 से 20 दिनों का समय लगेगा. अगर किसी कारणवश आपका फॉर्म रिजेक्ट होता है तो उसका नोटीफीकेशन आपके मोबाइल पर आ जाएगा. आप चाहें तो इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
कन्या सुमंगला योजना में अपना स्टेटस कैसे देखें?
अगर आपने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन किया है और आप अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल mksy.up.gov.in पर जाएँगे और होमपेज के बाएं तरफ नागरिक सेवा पोर्टल नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.
अब अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड और ओटीपी डालकर पोर्टल में प्रवेश करेंगे. इसके बाद डैशबोर्ड पर आवेदन का विवरण आ जाएगा. अब स्टेटस देखने के लिए Apply बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुल खुलेगा, जिसमे आवेदन की वर्तमान स्थिति (स्टेटस) शो हो जाएगी.
UP Kanya Sumangala Yojana Helpline Number
अगर आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है, जैसे कि आवेदन करने में, क़िस्त का पैसा न मिलना या आवेदन का स्टेटस चेक करने में कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन बटन पर क्लिक करके संपर्क कर सकते हैं.
यूपी कन्या सुमंगला योजना की अधिकारिक सूचना
Conclusion
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यूपी कन्या सुमंगला योजना की सम्पूर्ण जानकारी हमने आप सभी को डिटेल्स में बताई है, ताकि आप इस योजना को अच्छे से समझ सकें और पात्र होने पर इसका लाभ प्राप्त कर सकें. इस आर्टिकल को ऐसे परिवार के साथ शेयर करें जिनके घर में नवजात कन्या का जन्म हुआ है या होने वाला है.
read more: UP DigiShakti Yojana 2026: यूपी स्टूडेंट्स को मिलेंगे नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन














