UP DigiShakti Yojana 2026: ऐसे मिलेगा स्टूडेंट्स को फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

By Priyanshu Kumar

Updated On:

UP DigiShakti Yojana 2026 - यूपी स्टूडेंट्स को मिलेंगे निशुल्क टेबलेटस्मार्टफोन

UP DigiShakti Yojana 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहें है तो आपने डिजीशक्ति पोर्टल या स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में जरूर सुना होगा. इसके माध्यम से पात्र स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से बिलकुल फ्री में स्मार्टफ़ोन/टेबलेट वितरित किए जा रहें है. योजना में एनरोल होने के लिए सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है, जिसपर छात्रों का डेटा सम्बंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी द्वारा अपलोड किया जाता है.

UP DigiShakti Yojana 2026

अगर आप उत्तर प्रदेश में मेडिकल, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ITI, नर्सिंग और पॉलिटेक्निक जैसे कोर्स की पढ़ाई कर रहें है, तो आपके मन यह प्रशन जरूर होगा कि क्या हमें भी फ्री टेबलेट या स्मार्टफोन मिलेगा. इस योजना के तहत पात्र स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए नि:शुल्क स्मार्टफ़ोन या टैबलेट उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना के तहत कौन-सा छात्र पात्र होगा, इसका फैसला आपका कॉलेज, विश्वविद्यालय या एजुकेशन इन्स्टिट्यूट करता है. डिजीशक्ति पोर्टल पर पात्र विद्यार्थियों का डेटा उनके संबंधित कॉलेज, यूनिवर्सिटी या शैक्षणिक संस्थान द्वारा अपलोड किया जाता है.

यूपी डिजीशक्ति योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को किसी भी सरकारी या गैर सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्रों का रजिस्ट्रेशन कॉलेज/यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाता है. रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों को डिजीशक्ति पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी कम्पलीट करनी होती है वेरिफिकेशन के लिए. उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो मान्यता प्राप्त शिक्षण-संस्थानों से पढ़ाई कर रहे हैं.

केवाईसी क्यों जरूरी है?

ऐसे बहुत से कैंडिडेट/छात्र है जो स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र नहीं है, लेकिन उन्हें भी नि:शुल्क टेबलेट/ स्मार्टफोन दिया जा रहा है. इन्हीं समस्याओं को ख़तम करने के लिए यूपी सरकार ने डिजीशक्ति पोर्टल पर केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि छात्रों का वेरिफिकेशन किया जा सके और पात्र छात्रों को नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन वितरित किया जा सके.

read more: यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026 – बेटियों को मिलेंगे 25 हजार रुपये

यूपी नि:शुल्क स्मार्टफ़ोन/टेबलेट योजना के लिए पात्रता

  • यूपी के मान्यता प्राप्त शिक्षण-संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, मेडिकल, कौशल विकास, आईटीआई, पैरामैडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को यूपी नि:शुल्क स्मार्टफ़ोन/टेबलेट योजना का लाभ मिलेगा.
  • स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन/आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है बल्कि, डिजीशक्ति पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी करनी होती है.
  • बिना किसी शुल्क के स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज/यूनिवर्सिटी/इंस्टिट्यूट द्वारा नि:शुल्क स्मार्टफ़ोन/टेबलेट वितरित किये जाएँगे,
  • टेबलेट/स्मार्टफोन वितरित होते समय स्टूडेंट्स के पास अपने कॉलेज/यूनिवर्सिटी/इंस्टिट्यूट का मार्कशीट/एडमिट कार्ड/आईडी कार्ड/एडमिशन रिसीप्ट होना चाहिए (कोई एक डाक्यूमेंट्स होना ही चाहिए)

यूपी डिजीशक्ति पोर्टल पर केवाईसी करने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

  1. आधार कार्ड
  2. कॉलेज का नाम
  3. यूनिवर्सिटी का नाम
  4. एनरोलमेंट नंबर/ UIN नंबर
  5. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

डिजीशक्ति पोर्टल पर केवाईसी कैसे करें?

स्टेप 1: यूपी नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन योजना का लाभ लेने के लिए डिजीशक्ति पोर्टल पर जाएँगे और मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी पर क्लिक करेंगे. इसके बाद यूनिवर्सिटी का नाम, कॉलेज का नाम, एनरोलमेंट नंबर/UIN नंबर और कैप्चा कोड डालकर SEARCH बटन पर क्लिक करेंगे.

UP DigiShakti PORTAL - CHECK E-KYC

स्टेप 2: अगर स्टूडेंट का डाटा कॉलेज/यूनिवर्सिटी द्वारा पोर्टल पर फ़ीड किया गया है तो स्टूडेंट की डिटेल्स फैच होकर आपके सामने आ जाएगी. अगर आपका वेरिफिकेशन ई-केवाईसी पेंडिंग में है तो आप सीधे VERIFY THROUGH THE LOGIN E-PRAMAN MERIPAHCHAN पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: वेरिफिकेशन कम्पलीट करने के लिए MERI PAHCHAN (e-Praman) के अंतर्गत एक नया अकाउंट क्रिएट करना होगा, जिसके लिए NEW USER’S पर क्लिक करेंगे और मोबाइल नंबर, ओटीपी, नाम, जेंडर, जन्मतिथि, यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड डालकर टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करेंगे. इतना करने के बाद SIGN UP बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 4: अब आधार के जरिये अपना ई-केवाईसी कम्पलीट करेंगे. सबसे पहले अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करेंगे और फिर मोबाइल (MOBILE OTP) को चुनकर VERIFY THROUGH E-KYC पर क्लिक करेंगे. आधार वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, ओटीपी डालकर VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका वेरिफिकेशन (ई-केवाईसी) सफलतापूर्वक हो जाएगा.

UP DigiShakti Yojana E-KYC SUCEESS

स्टेप 5: उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे अपने मोबाइल-फ़ोन से सिर्फ 10 मिनट के अन्दर डिजीशक्ति पोर्टल पर ई-केवाईसी कम्पलीट कर सकते हैं और यूपी नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन का लाभ प्राप्त सकते हैं.

डिजीशक्ति पोर्टल पर केवाईसी हुई है या नहीं?

यूपी नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन योजना में आपकी केवाईसी हुई है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आप डिजीशक्ति पोर्टल पर जाएँगे और फिर मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर यूनिवर्सिटी का नाम, कॉलेज का नाम, एनरोलमेंट नंबर/UIN नंबर और कैप्चा कोड डालकर SEARCH बटन पर क्लिक करेंगे.

अब अगर वेरिफिकेशन स्टेटस में आधार ई-केवाईसी VERIFIED लिखा हुआ आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी केवाईसी कम्पलीट हो चुकी है. वहीं अगर आधार ई-केवाईसी PENDING दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि अभी तक आपकी केवाईसी नहीं हुई है.

UP DigiShakti Yojana AADHAAR  E-KYC VERIFIED

कब मिलेगा फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन?

उत्तर प्रदेश में आज भी लाखों ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है और न ही सरकार ने इसकी कोई ऑफिसियल समय सीमा निर्धारित की है. आप अपने कॉलेज/यूनिवर्सिटी में पता कर सकते हैं कि छात्रों को यूपी नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन कब तक मिलेगा.

Conclusion

उत्तर प्रदेश डिजीशक्ति योजना का मकसद छात्रों को पढ़ाई में डिजिटल साधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद करना है. योजना के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को फ्री में स्मार्टफोन / टैबलेट दिए जाते हैं, लेकिन स्टूडेंट्स को यह डिवाइस कब तक मिलेगा, इसकी सटीक जानकारी केवल संबंधित कॉलेज और यूनिवर्सिटी के प्रशासन के पास ही उपलब्ध होती है.

read more: UP Shadi Anudan Yojana 2026: बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment