UP Shadi Anudan Yojana 2026: अगर आपके परिवार में बेटी की शादी होने वाली है और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो उत्तर प्रदेश सरकार की शादी अनुदान योजना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इस योजना के तहत राज्य के मध्यम और गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है. उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना को साल 2017 में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा शुरू किया गया था, जिसका संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है.
Table of Contents
UP Shadi Anudan Yojana
सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी की शादी धूम-धाम से हो, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह बहुत अच्छे ढंग से नहीं हो पाती है. उत्तर प्रदेश में अधिकतम परिवार ऐसे है जो अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेते हैं, ताकि विवाह में कीमती उपहार, मोटरसाइकिल और अन्य जरूरी वस्तुए दे सकें.
अब इन्हीं समस्या को देखते हुए यूपी सरकार ने शादी अनुदान योजना की शुरुआत की. इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देना है, ताकि विवाह में आने वाले खर्च का बोझ कम हो सके.
एक परिवार में कितनी बेटियों को शादी अनुदान योजना का लाभ मिल सकता है?
यूपी विवाह अनुदान योजना के तहत एक परिवार में केवल 2 बेटियों को लाभ मिल सकता है. राज्य सरकार ने अनुदान योजना के तहत हर साल लगभग 1 लाख से भी ज्यादा कन्याओं की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान की है. यूपी सरकार का कहना है कि इस फाइनेंसियल ईयर (2026-2027) में हम एक लाख पांच हजार कन्याओं की शादी में अनुदान योजना का लाभ प्रदान करेंगे.

मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में अप्लाई करने की पात्रता क्या है?
- बेटी उत्तर प्रदेश (UP) की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका परिवार भी यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- बेटी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और दुल्हे की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए.
- बेटी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है तो उसके परिवार की सलाना इनकम ₹46,080 होनी चाहिए और वहीं अगर बेटी शहरी क्षेत्र की रहने वाली तो उसके परिवार की सलाना इनकम ₹56,460 होनी चाहिए.
- परिवार की केवल दो ही बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा.
- उत्तर प्रदेश के किसी भी वर्ग (SC, ST, OBC, General) के नागरिक योजना में आवेदन कर सकती है.
शादी से पहले फॉर्म भरें या बाद में?
मुख्यामंत्री शादी अनुदान योजना में फॉर्म भरने की सही समय सीमा विवाह की डेट से 90 दिन पहले या विवाह की डेट से 90 दिन बाद तक है यानी शादी से 3 महीने पहले या शादी से 3 महीने बाद तक आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं. इस योजना में आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए आपको विवाह अनुदान योजना के ऑफिसियल पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in पर जाना होगा.

बेटी की शादी में कितने रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है?
पहले शादी अनुदान योजना के तहत केवल 20 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थीयों को प्रदान की जाती थी, लेकिन साल 2024 में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया. इस योजना में राज्य के किसी भी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते हैं और उसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
नोट: उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना के ऑफिसियल पोर्टल अभी भी सहायता राशि ₹20,000 मेंशन है, जबकि पात्र परिवारों को पिछले कुछ सालों से ₹51,000 की सहायता राशि मिल रही है. मैं यह बात अपने अनुभव के आधार पर बता रहा हूँ, क्योंकि मैंने CSC के माध्यम से कई लोगों का रजिस्ट्रेशन इस योजना में किया है और उन सभी को ₹51,000 की राशि मिली है. मुझे लगता है कि पोर्टल पर पुरानी जानकारी को अभी तक अपडेट नहीं किया गया है. read more: यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026: बेटियों को मिलेंगे 25 हजार रुपये
यूपी शादी अनुदान योजना में ऑनलाइन अप्लाई करते समय किन-किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
- बेटी का आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक – (दुल्हन)
- खाते में आधार लिंक होना चाहिए
- निवास प्रमाण पत्र
- शादी कार्ड / विवाह प्रमाण पत्र
- दुल्हे का आयु प्रमाण पत्र – आधार कार्ड/मार्कशीट/वोटर कार्ड/पैन कार्ड
शादी अनुदान योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरते समय कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं?
- बेटी की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- माता-पिता का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बेटी की आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शादी कार्ड / विवाह प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
शादी अनुदान योजना फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?
शादी अनुदान योजना का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरना है इसकी जानकारी मैं आपको टेक्स्ट में नहीं बता सकता हूँ क्योंकि, टेक्स्ट में लिखी हुई जानकारी को समझकर फॉर्म भरना एक चुनौती भरा कार्य है. ऐसे में अगर फॉर्म भरने में एक भी गलती हुई तो आपको मुख्यामंत्री विवाह अनुदान योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
इस समस्या का समाधान यूट्यूब विडियो गाइड है. जी हाँ अगर आप विवाह अनुदान योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरना चाहते हैं तो नीचे दिए गए यूट्यूब विडियो को देखकर आप एक-एक जानकारी बिलकुल सही-सही भर सकते हैं बिना किसी गलती के.
आवेदन किये गए फॉर्म का स्टेटस ऐसे चेक करें
यूपी शादी अनुदान योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in
पर जाएँगे और आवेदन की स्थिति देखें पर क्लिक करेंगे. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी भेजें पर क्लिक करेंगे. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी, ओटीपी डालकर दोबारा से कैप्चा कोड फिल करेंगे और वर्तमान स्थिति जानें पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपके सामने शादी अनुदान योजना का स्टेटस शो हो जाएगा.

शादी अनुदान योजना का पैसा किस खाते में आएगा?
अनुदान योजना में ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपने जिस भी बैंक अकाउंट की डिटेल्स फॉर्म में भरी होगी, उसी में विवाह अनुदान योजना का पैसा ट्रान्सफर किया जाएगा. एक बात ध्यान में रखना कि विवाह अनुदान योजना फॉर्म में हमेशा आवेदक का ही बैंक अकाउंट भरा जाता है न कि बेटी का. अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो विवाह अनुदान योजना का पैसा नहीं आएगा, इसलिए आज ही अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराएँ.
Conclusion
अगर आपके परिवार में बेटी की शादी होने में कुछ महीनों का समय बचा है और पैसों की वजह से खर्च का बोझ ज्यादा लग रहा है तो उत्तर प्रदेश सरकार की UP Shadi Anudan Yojana स्पेशली आपके लिए है. योजना के जरिये पात्र परिवार को बेटी की शादी के खर्च में ₹51,000 तक की सहायता राशि दी जाती है. उम्मीद है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी से आपको शादी अनुदान योजना को समझने और आवेदन करने में आसानी होगी.
read more: UP Samuhik Vivah Yojana 2026: बेटी की सामूहिक विवाह करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये













Mera naam Ramu Patel Hai Main ek Garib Parivar se belong karta hun mere shaadi ke liye Sarkar se nivedan hai ki mujhe shaadi karne ki vetan prapt Karen shaadi mein parivar khush rahe aur iska vardan pradan mujhe prapt Ho Sarkar dwara mujhe paise ya Rashi dene ki kripa Karen aapka main sada aabhari rahunga Main khud ka Rahane wala hun jila Maharaj