Mera Ration 2.0 Application 2026: राशन कार्ड एक ऐसा सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसके जरिये गेहूं, चावल और चीनी जैसी चीजें कम कीमत पर मुहैया कराई जाती है. हालांकि भारत सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान फ्री राशन देने का ऐलान किया था, जिसके तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत भारत के सभी राशन कार्ड धारकों को 1 जनवरी साल 2023 से मुफ्त राशन दिया जाने लगा. उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों का राशन कार्ड खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी किया जाता है.
आप सभी राशन कार्ड धारकों को पता ही होगा कि, राशन कार्ड में शामिल हर एक सदस्य को हर महीने 5 किलो राशन मिलता है इसलिए परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जुड़ा होना बहुत जरूरी है, ताकि परिवार को पूरा राशन मिल सके. राशन कार्ड में नया सदस्या जोड़ना, हटाना, केवाईसी करना, केवाईसी स्टेटस देखना, डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करना, मोबाइल नंबर लिंक करना और राशन वितरण की पूरी डिटेल्स देखने व राशन कार्ड से सम्बंधित अन्य सेवाओं के लिए भारत सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच की है जिसका नाम Mera Ration 2.0 है.
Mera Ration 2.0 Application 2026
मेरा राशन 2.0 एक ऐसा ऐप है जिसकी हेल्प से आप राशन कार्ड से सम्बंधित काफी सारे काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. पहले राशन कार्ड से जुड़े छोटे-बड़े कामो के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसकी वजह से लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च होता था. लेकिन भारत सरकार ने जब से मेरा राशन 2.0 ऐप को लांच किया गया है तब से राशन कार्ड जुड़े कई जरूरी काम हम घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से कर सकते हैं. इससे राशन कार्ड धारको को काफी राहत मिली है. मेरा राशन 2.0 ऐप का मकसद राशन कार्ड से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाओं को आम नागरिक तक पहुंचाना है.
मेरा राशन 2.0 ऐप से हम क्या-क्या काम कर सकते हैं?
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है वे अपने नये राशन कार्ड के लिए मेरा राशन 2.0 ऐप से आवेदन कर सकते हैं. मेरा राशन 2.0 ऐप की मदद से आप परिवार के किसी मेम्बर का नाम राशन कार्ड में ऐड/डिलीट कर सकते हैं. इस ऐप के जरिये राशन कार्ड में रजिस्टर्ड पुराने मोबाइल नंबर को हटाकर नये मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. हम अपने राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और पिछले महीने मिले राशन की डिटेल्स देख सकते हैं. इसके अलावा राशन कार्ड में परिवार के सभी मेम्बर की केवाईसी कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.
read more: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे?
Mera Ration 2.0 App – Registration & Login
स्टेप 1: मेरा राशन 2.0 ऐप में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले राशन कार्ड धारकों को प्लेस्टोर से Mera Ration 2.0 एप्लीकेशन को इंस्टॉल करेंगे. स्मार्टफोन में यह एप्लीकेशन इनस्टॉल होने के बाद ओपन करेंगे और सभी परमिशन को अलाउ करेंगे. अब आपके सामने मेरा राशन 2.0 ऐप का लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा, जिसके अंतर्गत आपको दो ऑप्शन (BENEFICIARIES USERS, DEPARTMENT USERS) देखने को मिलेंगे, जिसमे से आप BENEFICIARIES USERS को सेलेक्ट करेंगे.

स्टेप 2: अब अपना आधार कार्ड नंबर और नीचे कैप्चा कोड डालकर LOGIN WITH OTP पर क्लिक करेंगे. ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंको की एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर नीचे VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे. मेरा राशन 2.0 मोबाइल एप्लीकेशन के डैशबोर्ड में लॉगिन होने के लिए 4 अंको का एक MPIN सेट करेंगे और कन्फर्म करने के लिए दोबारा से सेम MPIN एंटर करेंगे.

स्टेप 3: एप्लीकेशन के मुख्य डैशबोर्ड में लॉगिन होने से पहले अपना LANGUAGE चुनेंगे और NEXT बटन पर क्लिक करेंगे. बस इतना करते ही आप मेरा राशन 2.0 एप्लीकेशन के मुख्य डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाएँगे और यहीं पर आपको राशन कार्ड से जुड़े सभी डिजिटल सेवाएँ देखने को मिल जाएंगी.
मेरा राशन 2.0 ऐप से राशन कार्ड डाउनलोड और मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?
स्टेप 1: अगर आप अपने राशन कार्ड में नया मोबाइल नंबर जोड़ना या अपडेट करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको मेरा राशन 2.0 ऐप ओपन करेंगे और फिर आधार नंबर और आधार ओटीपी डालकर एप्लीकेशन में लॉगिन करेंगे. ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर डिजिटल राशन कार्ड का प्रीव्यू आ जाएगा. अगर आप राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए डाउनलोड आइकॉन ⬇️ पर क्लिक करेंगे. इसके बाद आपका डिजिटल राशन कार्ड सम्पूर्ण सदस्यों के साथ पीडीऍफ़ फोर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा.

स्टेप 2: मेरा राशन 2.0 ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर ही राशन कार्ड प्रीव्यू के जस्ट नीचे PENDING MOBILE UPDATE का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब आपके परिवार के जिन भी सदस्यों का मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं है उन सभी का नाम आ जाएगा. अब आप जिस भी सदस्य का मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं उस सदस्य के नाम के सामने VIEW का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. इसके बाद उस सदस्य का मोबाइल नंबर एंटर करेंगे और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: वेरिफिकेशन के लिए उस सदस्य के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, ओटीपी डालकर VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपके राशन कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी और रिक्वेस्ट अप्रूव होते ही उस सदस्य का मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा. इस तरह से आप परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं.
मेरा राशन 2.0 ऐप की मदद से राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ?
स्टेप 1: राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए मेरा राशन 2.0 ऐप में लॉगिन करेंगे. इस ऐप में लॉगिन होने के बाद मुख्य डैशबोर्ड पर Manage Family Deatils नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अब आपके राशन कार्ड में परिवार के जितने भी सदस्य पहले से जुड़े हैं उनकी लिस्ट आ जाएगी और ऊपर नये सदस्य का नाम जोड़ने करने के लिए Add New Mamber का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: इस पेज पर नये सदस्य की पूरी जानकारी उसके दस्तावेज के आधार पर भरना होगा. इसके अलावा नये सदस्य के कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. यह सभी प्रक्रिया करने के बाद लास्ट में आवेदन फॉर्म को सबमिट करेंगे तो आपकी एप्लीकेशन जिला आपूर्ति कार्यालय में सबमिट हो जाएगी. अगर आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही पाई जाती है तो कुछ दिनों के भीतर आपके राशन कार्ड में नये सदस्य का नाम जुड़ जाएगा.

Conclusion
हमने आप सभी राशन कार्ड धारकों को मेरा राशन 2.0 ऐप के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की है ताकि, आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से राशन कार्ड से जुड़े छोटे-बड़े काम कर सकें. आशा करता हूँ हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रही होगी.
read more: PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026: जानें 24वीं क़िस्त कब तक आएगी










