PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026: जानें 24वीं क़िस्त कब तक आएगी

By Priyanshu Kumar

Updated On:

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 - जानें 24वीं क़िस्त कब तक आएगी

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026: भारत के पात्र किसानों के लिए केंद्र सरकार की यह एक महत्वपूर्ण और सबसे लोकप्रिय योजना है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानो को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह अमाउंट लाभार्थी के बैंक खाते में हर साल तीन किस्तों में भेजी जाती है, जो साल के चौथे, आठवें और बारहवें महीने में मिलती है.

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026

भारत में अधिकतर ऐसे किसान है जो केवल और केवल खेती पर ही निर्भर है यानी खेती के अलावा उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है. वहीं कई बार फसल ख़राब होने के कारण किसानो को भारी नुकसान सहना पड़ता है, जिससे उनकी आमदनी पर काफी असर पड़ता है. इस समस्या का समाधान करते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की, जिसका मकसद छोटे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना और साथ-ही-साथ खेती में होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

अभी तक कितनी किस्ते जारी हो चुकी है?

हाल ही में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं क़िस्त जारी की जा चुकी है और अब इंतजार है 24वीं क़िस्त की. जी हाँ अधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक योजना की 23वीं क़िस्त लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है सीधे उनके बैंक अकाउंट में. ऐसे बहुत से पात्र किसान है, जिन्हें 23वीं क़िस्त की राशि (₹2000) नहीं मिली है तो ऐसे में बेनेफिशियरी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपनी eKYC करानी होगी.

read more: PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस

पीएम किसान की ई-केवाईसी मोबाइल से कैसे करें?

स्टेप 1: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी ई-केवाईसी करने के लिए प्लेस्टोर से PM KISAN और AADHAAR FACE RD नाम की एक एप्लीकेशन इनस्टॉल कर लेनी है. सबसे पहले PM KISAN एप्लीकेशन को ओपन करेंगे और सभी परमिशन एलाऊ करके NEXT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: अपना भाषा (हिंदी/इंग्लिश) चुनकर SUBMIT करेंगे और फिर LOGIN बटन पर क्लिक करेंगे. अब LOGIN TYPE के अंतर्गत Beneficiary का ऑप्शन चुनकर अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे. इसके बाद FACIAL EKYC LOGIN पर क्लिक करके कंसेंट फॉर्म एक्सेप्ट (✅) करेंगे और फिर SCAN FACE पर क्लिक करेंगे.

Beneficiary and Aadhaar Number

स्टेप 3: अब आधार की AADHAAR FACE RD एप्लीकेशन को सेलेक्ट करेंगे और सभी परमिशन एलाऊ करेंगे. इतना करने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन को टिक (✅) करेंगे और PROCEED बटन पर क्लिक करेंगे. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी कम्पलीट करने के लिए किसान का फेस स्कैन करेंगे.

Beneficiary Kisan Face Scan from AADHAAR FACE RD Application

स्टेप 4: फेस वेरिफिकेशन होने के बाद PM KISAN ऐप में ऑटोमैटिक रिडायरेक्ट हो जाएँगे, जहाँ पर आपको DASHBOARD, UPDATE MOBILE NUMBER और LOGOUT का ऑप्शन मिलेगा. इसमें से आप DASHBOARD पर क्लिक करके देख सकते हैं कि पीएम किसान की EKYC हुई है या नहीं.

DASHBOARD, UPDATE MOBILE NUMBER and LOGOUT in PM Kisan Application

स्टेप 5: अगर पीएम किसान की EKYC नहीं हुई है तो उसी पेज पर START EKYC का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे और एप्लीकेशन का MPIN एंटर करेंगे. अब दोबारा से AADHAAR FACE RD के थ्रू किसान का फेस स्कैन करेंगे तो पीएम किसान की EKYC सफलतापूर्वक कम्पलीट हो जाएगी.

PM Kisan eKYC Status

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे?

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • प्रमाणित खसरा/खतौनी
  • ईमेल आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कौन पात्र है?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए
  • भारतीय किसान के पास कृषि करने के लिए खुद की जमीन होनी चाहिए
  • जमीन की प्रमाणित खसरा/खतौनी होनी चाहिए
  • किसान के परिवार में एक भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
  • ऐसे किसान जो टैक्स भरते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त कितने महीने में आती है?

प्रधानमंत्री किसान योजना की क़िस्त साल के हर चौथे, आठवें और बारहवें महीने में आती है यानी इस योजना के तहत बेनेफिशियरी किसानो को हर साल ₹2,000 की राशि 3 किस्तों में प्रदान की ज़ाती है. जैसे कि –

INSTALLMENT PERIODAMOUNT
1st Installment April – July₹2,000
2nd InstallmentAugust – November₹2,000
3rd InstallmentDecember – March₹2,000
TOTAL (PER YEAR)1 YEAR₹6,000

पीएम किसान का पैसा किस खाते में आया है, कैसे पता करें?

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है और आपको यह पता ही नहीं है कि, पीएम किसान का पैसा (क़िस्त) मेरे किस बैंक अकाउंट में आ रही है तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से पता कर सकते हैं कि पीएम किसान का पैसा मेरे किस खाते में आ रहीं है.

स्टेप 1: पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँगे और Know Your Status पर क्लिक करेंगे. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे और GET OTP पर क्लिक करेंगे. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, ओटीपी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: इतना करते ही आपके सामने बेनिफिशियरी किसान की पूरी डिटेल आ जाएगी जैसे कि – नाम, एड्रेस, लैंड सीडिंग स्टेटस, आधार सीडिंग स्टेटस, ई-केवाईसी स्टेटस, बैंक का नाम, बैंक खाते के अंतिम चार अंक,

कैसे पता करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं?

पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएँगे और होमपेज पर नीचे की तरह Beneficiary का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करेंगे. बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चुनकर GET REPORT पर क्लिक करेंगे.

आपके गाँव में जितने भी किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है, उनकी पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. इसी लिस्ट में आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं. इस तरह से आप घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल फोन से पता कर सकते हैं कि मेरा नाम प्रधानमंत्री किसान योजना लिस्ट में है या नहीं.

Conclusion

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में ₹6,000 की सहायता राशि 3 किस्तों में प्रदान की जाती है. अगर आप इस योजना के लाभ लें रहे है और लम्बे समय से आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो आप अपनी ई-केवाईसी जरूर करा लें, ताकि योजना का लाभ लगातार मिलता रहे. उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026) आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी.

read more: PM Jan Dhan Yojana 2026: आधार कार्ड से खुलेगा प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, जाने पूरी जानकारी

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment