UP Sewa Yojana 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश की यह योजना एस्पेसिली आपके लिए है. उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2014 में सेवायोजना नाम का एक ऑफिसियल पोर्टल लांच किया था, जिसका मकसद राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनकी पढ़ाई और योग्यता के हिसाब से रोजगार का अवसर प्रदान करना है. यहां पर प्राइवेट, संविदा और सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी मिलती है और इसके साथ-साथ ही आपको इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर भी मिलता है.
Table of Contents
उत्तर प्रदेश सेवायोजना पोर्टल है क्या?
उत्तर प्रदेश सेवायोजना कोई ऐसी योजना नहीं है जिसमे सभी बेरोजगार युवाओं को पैसे मिलते हैं, बल्कि यह एक ऐसा सरकारी रोजगार पोर्टल है, जो नौकरी तलाश रहे युवाओं और नौकरी देने वाले संस्थानों को आपस में जोड़ता है. उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार ने यूपी सेवा योजना का एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, जिस पर सरकारी, संविदा और प्राइवेट जैसी भर्तियाँ नियमित रूप से निकलती रहती हैं. योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि बेरोजगार युवा अपनी योग्यतानुसार पोर्टल पर जॉब ढूँढ़ सकता हैं और उसमे ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकता हैं.
क्या सेवा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना फ्री है?
हाँ, सेवा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना बिलकुल फ्री है यानी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है. रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करने के बाद कैंडिडेट सेवायोजना पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की भर्ती देख सकता है और बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है.
सेवायोजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन-कौन लोग पात्र है?
सेवायोजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाला आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए. आवेदक की क्वालिफिकेशन हाई स्कूल से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा तक होनी चाहिए और वह नौकरी की तलाश में हो. ध्यान रहे रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी कोई भी जानकारी गलत न भरें.
read more: UP Bal Seva Yojana 2026: यूपी सरकार दे रही है अनाथ बच्चों को ₹4,000, जानें आवेदन का पूरा तरीका
यूपी सेवायोजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमारे पास कौन से डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए?
- आधार कार्ड
- एजुकेशन सर्टिफिकेट
- ईमेल आईडी
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- अनुभव प्रमाणपत्र (एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट)
- एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड, गैस बिल, बिजली बिल, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
- शपथ घोषणापत्र
यूपी सेवायोजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?
स्टेप 1: यूपी सेवायोजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँगे और होमपेज पर JOB SEEKERS के अंतर्गत FOR REIGSTRATION / LOGIN के एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. पोर्टल पर पहली बार रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे की तरफ JOBSEEKER SIGNUP का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: आपके सामने रोजगार संगम पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आप अपनी जानकारी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर भरेंगे. जैसे कि अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, यूजर आईडी (upsln775), पासवर्ड (Priyanshu@377). सभी जानकारी भरने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन को टिक (✅) करेंगे और VERIFY AADHAAR NO. पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, ओटीपी डालकर कैप्चा कोड फिल करेंगे और डिक्लेरेशन फॉर्म टिक (✅) करेंगे. इसके बाद सीधे पुष्टि करें बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन रोजगार संगम पोर्टल के अंतर्गत सफलतापूर्वक हो जाएगा.

स्टेप 4: सेवायोजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कम्पलीट करने के बाद लॉगिन करेंगे, जिसके लिए पोर्टल के लॉगिन पेज पर जाएँगे और अपना यूजर आईडी (upsln775), पासवर्ड (Priyanshu@377) कैप्चा कोड डालकर SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे. अगले पेज पर जॉब सीकर का पूरा प्रोफ़ाइल ओपन हो जाएगा, जिसके अंतर्गत कैंडिडेट को अपनी पूरी जानकारी विस्तृत विवरण में भरनी होगी.

स्टेप 5: कैंडिडेट को अपनी पूरी जानकारी टोटल 9 स्टेप्स में भरनी होगी जैसे कि – पहले स्टेप में व्यक्तिगत जानकारी, दुसरे स्टेप में सम्पर्कीय जानकारी, तीसरे स्टेप में शारीरिक जानकारी, चौथे स्टेप में शैक्षिक जानकारी, पांचवे स्टेप में भाषा, छठवे स्टेप में एक्सपीरियंस, सातवे स्टेप में स्किल (कौशल), आठवे स्टेप में वरीयता और नौवे स्टेप में घोषणा. सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद सेवायोजना पोर्टल पर आपकी जॉब सीकर प्रोफाइल तैयार हो जाएगी.

क्या महिलाएं भी सेवा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकतीं है?
हाँ, अगर उत्तर प्रदेश की महिलाएं नौकरी की तलाश कर रहीं है और वह अपने क्वालिफिकेशन के अनुसार जॉब खोज रहीं है तो उनके लिए सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल है. जी हाँ, यूपी की महिलाएं भी सेवायोजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकतीं हैं और रोजगार के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल बना सकतीं हैं.
यूपी में सेवायोजना पोर्टल शुरू करने का मकसद क्या है?
उत्तर प्रदेश में सेवायोजना (रोजगार संगम पोर्टल) शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की संख्या को कम करना यानी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं/युक्तियों को रोजगार से जोड़ना और उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी का अवसर प्रदान करना. इस योजना के माध्यम से यूपी सरकार कैंडिडेट को रोजगार देने के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग की सुविधा देती है, ताकि राज्य की युवा और युक्तियाँ अपनी योग्यता को बढ़ा सके.
Conclusion
उम्मीद करता हूं कि अब आपको UP Sewa Yojana 2026 और सेवायोजना पोर्टल की कम्पलीट जानकारी प्राप्त हो गई होगी. अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह पोर्टल आपके लिए काफी यूज़फुल हो सकता है. सेवायोजन पोर्टल पर समय-समय पर नई नौकरियों की वैकेंसी निकलती रहती है, जिसकी जानकारी आप सेवायोजना पोर्टल पर चेक कर सकते हैं और उसमे ऑनलाइ आवेदन भी कर सकते है.
read more: UP Divyang Yojana 2026: विकलांग व्यक्तियों को मिलेंगे हर महीने ₹1000 पेंशन, जानें पूरी प्रक्रिया












