UP Free Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार लड़कियों और महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, आर्थिक मदद और रोजगार के अवसर मिल सकें. इसी क्रम में राज्य सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही मेधावी छात्राओं को आने-जाने के लिए मुफ्त स्कूटी दी जाती है. यह योजना उन छात्राओं के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है, जिन्हें हर दिन कॉलेज और यूनिवर्सिटी आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
Table of Contents
रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना
उत्तर प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी छात्राओं के लिए जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना की शुरुआत की जाएगी. आपको बता दें कि इस योजना का फायदा सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा, बल्कि ग्रेजुएशन (Graduation) के अंतिम वर्ष (Final Year) में 85% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को ही फ्री स्कूटी दी जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना को सही तरीके से लागू करने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट पहले ही तय कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र छात्राओं तक इसका लाभ पहुंच सके.
छात्राओं को लेकर रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना का उद्देश्य क्या है?

रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना का मकसद सिर्फ छात्राओं को मुफ्त वाहन देना नहीं है, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर बनाना है. अक्सर देखा जाता है कि दूर-दराज़ के ग्रामीण या कस्बाई इलाकों से आने वाली छात्राओं को कॉलेज पहुंचने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. सार्वजनिक परिवहन (बस या ऑटो) का समय पर न मिलना, भारी भीड़ होना या सुरक्षा की चिंता जैसे कारणों से कई बार उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है या वे कॉलेज देर से पहुंचती हैं. इसी समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह योजना शुरू की है.
रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना से मिलने वाले मुख्य फायदे
- छात्राओं को बस या ऑटो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनका समय बचेगा और आने-जाने का खर्च भी खत्म होगा.
- स्वयं का साधन होने से छात्राएं अपनी सुविधानुसार समय पर सुरक्षित कॉलेज आ-जा सकेंगी.
- दूरी और साधनों की कमी की वजह से जो लड़कियां बीच में पढ़ाई छोड़ देती थीं, वे अब बिना किसी रुकावट अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर सकेंगी.
- खुद का वाहन होने से छात्राओं में स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी.
इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी या पेट्रोल?
फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी या पेट्रोल से चलने वाली. यूपी सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. जैसे ही सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या गाइडलाइन जारी की जाएगी, यह पूरी तरह साफ हो पाएगा कि मेधावी छात्राओं को किस प्रकार की स्कूटी वितरित की जाएगी.
read more: UP Farmer ID 2026: अब फार्मर आईडी से मिलेगी खाद-बीज और पीएम किसान की क़िस्त
रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना का लाभ किन छात्राओं को मिलेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना के तहत केवल वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जो इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और न्यूज़ पेपर के अनुसार, योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं:
- ग्रेजुएशन (Graduation) के अंतिम वर्ष में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं ही योजना के लिए पात्र होंगी.
- छात्रा के परिवार की कुल सालाना इनकम 2.5 लाख से 12 लाख रुपये तक (या इससे कम) होनी चाहिए.
- योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी छात्राओं को ही मिलेगा.
- छात्रा राज्य के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नियमित (Regular) रूप से पढ़ाई कर रही हो.
फ्री स्कूटी लेने के लिए छात्राओं के पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए?
- आधार कार्ड
- ग्रेजुएशन की अंतिम वर्ष की मार्कशीट
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- निवास प्रमाणपत्र
- फोटो
रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना में अप्लाई कैसे करें?
फिलहाल इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक योजना के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल लॉन्च नहीं किया है और न ही आवेदन से जुड़ा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ है. छात्राओं को सलाह दी जाती है कि जब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक किसी भी अनऑफिशियल (फर्जी या गैर-सरकारी) वेबसाइट के माध्यम से आवेदन न करें.

रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना के पहले चरण का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली लाखों छात्राओं को एक साथ योजना का लाभ देना प्रैक्टिकली संभव नहीं है इसलिए, राज्य सरकार ने इसे एक साथ लागू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में शुरू करने की योजना बना रही है. योजना के पहले चरण में यूपी सरकार करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना का लाभ देने की तैयारी में है. इसके बाद अगले चरणों में अन्य पात्र छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा.
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना से जुड़ी लगभग सभी जरूरी जानकारियों को आसान भाषा में समझने की कोशिश की है. चाहे बात पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की हो, या फिर पहले चरण के 50,000 स्कूटी के लक्ष्य और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की, हर जरूरी पहलू को आपके सामने साफ-साफ रख दिया गया है. अगर योजना से रिलेटेड आपका कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकती हैं.
read more: UP DigiShakti Yojana 2026 – यूपी स्टूडेंट्स को मिलेंगे नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन












