UP Bijli Bill Rahat Yojana 2026: अगर आपका बिजली बिल काफी समय से जमा नहीं हुआ है और बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की यह बिजली बिल राहत योजना आपके लिए काफी यूजफुल हो सकती है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन्स में घरेलू और कुछ अन्य पात्र इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स के बकाए बिजली बिल की मूल राशि पर 25% तक की छूट दी जाएगी, साथ ही 100% ब्याज और सरचार्ज को पूरी तरह माफ कर दिए जाएंगे.
Table of Contents
बिजली बिल राहत योजना को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि इसका लाभ किसे मिलेगा, कितनी छूट मिलेगी, ₹750 या ₹500 की किस्त का क्या मतलब है, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा और अगर बिजली का बिल ज्यादा बकाया है तो क्या करना होगा. इस आर्टिकल में हमने इन्हीं सवालों के जवाब आसान व सरल तरीके से बताने और समझाने की कोशिश की है, ताकि आपको उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना से जुड़ी जानकारी समझने में कोई परेशानी न हो.
UP Bijli Bill Rahat Yojana 2026
यूपी बिजली बिल राहत योजना ऐसे इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स के लिए है, जिनका बिजली बिल काफी समय से बकाया/पेंडिंग चल रहा है. योजना का मकसद कंज्यूमर्स के पुराने बिजली बिलों का भुगतान बेहद कम राशि में करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करना है. अगर कोई कंज्यूमर योजना के पात्र होता है, तो उसके लंबे समय से बकाया बिजली बिल पर 100% ब्याज और सरचार्ज पूरी तरह से माफ कर दिए जाएंगे. इसके अलावा ओरिजिनल बिल अमाउंट पर 25% तक की छूट दी जाएगी यानी पुराने इलेक्ट्रिसिटी बिल में जुड़ा ब्याज और सरचार्ज हटने के साथ-साथ मूल बकाया राशि (ओरिजिनल बिल अमाउंट) पर भी छूट दी जाएगी.
यूपी बिजली बिल राहत योजना का लाभ कब से कब तक मिलेगा?
यह योजना 01 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी. सरकार ने यूपी बिजली बिल राहत योजना को तीन अलग-अलग चरणों (Phases) में डिवाइड किया है. ध्यान रहे कि आप जितनी जल्दी रजिस्ट्रेशन कराएंगे, आपको छूट उतनी ही ज्यादा मिलेगी.
| Phase | Date |
|---|---|
| पहला चरण | 01 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक |
| दूसरा चरण | 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक |
| तीसरा चरण | 01 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक |

अगर आप पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो आपको योजना का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. दूसरे चरण में छूट थोड़ी कम हो जाती है और तीसरे चरण में सबसे कम, इसलिए कोशिश करें कि पहले ही महीने में अपना रजिस्ट्रेशन बिजली बिल राहत योजना में करा लें.कौन-कौन से लोग यूपी बिजली बिल राहत योजना का लाभ लें सकते हैं?
- ऐसे सभी घरेलू कनेक्शनधारक जिनका स्वीकृत लोड (Sanctioned Load) अधिकतम 2 किलोवाट तक है.
- ऐसे छोटे व्यापारी या दुकानदार जिनका कनेक्शन 1 किलोवाट तक का है.
- ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से (31 मार्च 2025 या उससे पहले तक) आज तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है.
- ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने 31 मार्च 2025 या उससे पहले तक का आखिरी बिल जमा किया था और उसके बाद से लंबा बकाया चल रहा है.
- जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया न चुकाने के कारण काट दिया गया है, वे भी इस योजना में बकाया चुकाकर अपना खाता साफ कर सकते हैं.
- जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ बकाए को लेकर आरसी (Revenue Recovery Certificate) जारी हो चुकी है या कोर्ट में मामला लंबित है, वे भी घोषणा पत्र देकर योजना का लाभ ले सकते हैं.
बिजली बिल में छूट कैसे मिलेगी और कितना मिलेगी?
उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना के तहत छूट पाने के दो तरीके दिए गए हैं. आप अपनी सुविधानुसार वन टाइम पेमेंट या मासिक किस्तों का ऑप्शन सेलेक्ट सकते हैं.
1. एकमुश्त (One-Time) पूरा पेमेंट करने पर छूट
अगर आप अपना पूरा बकाया बिल एक बार में चुकाना चाहते हैं, तो आपको दो बड़े फायदे मिलेंगे:
- सरचार्ज (ब्याज) में 100% की छूट: आपके बिल में जितना भी विलंबित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) जुड़ा होगा, वह पूरी तरह से शून्य (माफ) कर दिया जाएगा.
- मूल बकाए (Principal Amount) में अतिरिक्त छूट: 31 मार्च 2025 तक के आपके मूल बकाए पर रजिस्ट्रेशन के चरण के अनुसार छूट मिलेगी:
- अगर आप पहले चरण (दिसंबर 2025) में रजिस्ट्रेशन कराकर 30 दिनों के भीतर पूरा पेमेंट करते हैं, तो मूल बकाए पर 25% की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
- अगर आप दुसरे चरण (जनवरी 2026) में रजिस्ट्रेशन कराकर 30 दिनों के भीतर पूरा पेमेंट करते हैं, तो मूल बकाए पर 20% की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
- अगर आप तीसरे चरण (फरवरी 2026) में रजिस्ट्रेशन कराकर 30 दिनों के भीतर पूरा पेमेंट करते हैं, तो मूल बकाए पर 15% की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
2. किस्तों (Installments) में पेमेंट करने का ऑप्शन
अगर आपके पास एक साथ पूरा पैसा देने का बजट नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. UPPCL ने आपके लिए किस्तों में बिल चुकाने की सुविधा भी दी है:
- किस्तों का ऑप्शन चुनने पर भी आपको सरचार्ज में 100% छूट मिलती है.
- इसके अलावा आपको मूल बकाए पर भी अतिरिक्त छूट दी जाती है:
- 750 रुपये की मासिक किस्त: आपको मूल बकाए पर 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
- 500 रुपये की मासिक किस्त: आपको मूल बकाए पर 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
नोट: किस्तों का चुनाव करने के बाद आपको हर महीने की 25 तारीख तक अपनी किस्त और उस महीने का चालू बिजली बिल नियमित रूप से जमा करना होगा.अगर मैंने किस्त का ऑप्शन चुना और कोई किस्त डिफ़ॉल्ट हो गई तो क्या होगा?
अगर आप निर्धारित डेट (हर महीने की 25 तारीख) तक किस्त या चालू बिल जमा नहीं करते हैं, तो आपको डिफॉल्टर माना जाएगा. 1 माह डिफॉल्ट करने पर 50 रुपये, 2 माह पर 150 रुपये और 3 माह पर 300 रुपये की पेनल्टी लगेगी. अगर आप लगातार 4 महीने तक किस्त नहीं भरते हैं, तो आप योजना से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे और दी गई छूट वापस रद्द कर दी जाएगी.
read more: UP DigiShakti Yojana 2026: ऐसे मिलेगा स्टूडेंट्स को फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी?
- इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नंबर / अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- बिजली बिल (ऑप्शनल)
बिजली बिल राहत योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
स्टेप 1: बिजली बिल राहत योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाएंगे और होमपेज पर बिजली बिल राहत योजना 2025-26 रजिस्ट्रेशन नाम एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आप अपना जिला, इलेक्ट्रिसिटी अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड डालेंगे और फिर Login पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर Verify OTP पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आप अपने इलेक्ट्रिसिटी अकाउंट डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाएँगे. डैशबोर्ड पर कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे लेकिन आप सिर्फ OTS के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां पर आपका कुल बकाया, सरचार्ज माफी, और छूट के बाद की राशि दिखाई देगी. इसी पेज पर नीचे की तरफ Proceed to Pay का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 3: अब आप पेमेंट का ऑप्शन चुने कि आप वन टाइम पेमेंट करना चाहते हैं या ₹500/₹750 की मासिक क़िस्त वाइज पेमेंट करना चाहते हैं. पेमेंट ऑप्शन को चुनकर Pay Now पर क्लिक करेंगे और फिर 2,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड) करेंगे.
स्टेप 4: पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपके सामने पेमेंट रिसीप्ट नंबर आ जाएगा और साथ ही साथ नीचे Acknowledgment का एक बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करके अपना एकनॉलेजमेंट स्लिप डाउनलोड कर लेंगे. इस तरह आप बहुत ही आसानी से बिजली बिल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

बिजली बिल राहत योजना अब बंद हो चुकी है। इसकी अवधि पूरी हो गई है।
रजिस्ट्रेशन के लिए कितने पैसे जमा करने होंगे?
सामान्य बकाएदार उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन के समय 2,000 रुपये जमा करने होते हैं. यह अमाउंट आपके अंतिम बकाया बिल में ही माइनस (समायोजित) हो जाती है. बिजली चोरी के मामलों में 2,000 रुपये या निर्धारण राशि का 10% (जो अधिक हो) देना होता है.
बिजली बिल राहत योजना की आधिकारिक नोटिफिकेशन
Conclusion
उत्तर प्रदेश सरकार की UP Bijli Bill Rahat Yojana 2026 उन लाखों मध्यमवर्गीय, गरीब और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो लंबे समय से भारी-भरकम बिजली बिलों और सरचार्ज के बोझ तले दबे हुए थे. 100% सरचार्ज माफी, मूल धन में 25% तक की छूट और आसान किस्तों की सुविधा के कारण यह एक ऐसा अवसर है जिसे बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए.
अगर आपका या आपके किसी रिश्तेदार/पड़ोसी का बिजली बिल बकाया है, तो तुरंत अपने नजदीकी बिजली दफ्तर, जन सेवा केंद्र या UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 दिसंबर 2025 से पहले प्रथम चरण में ही रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि आपको अधिकतम छूट का लाभ मिल सके.













