PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Registration 2026: आज हम आपको इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ बताएँगे ताकि, आप बिना किसी परेशानी के बिलकुल फ्री में ऑनलाइन आवेदन कर सकें और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें. हालाँकि मैंने पिछले आर्टिकल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की पूरी जानकारी डिटेल्स में बताई है ताकि, आपके मन में किसी प्रकार का कोई क्वेश्चन या कन्फ्यूजन न रहे.
read more: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब बिजली का बिल होगा कम, जानें कैसे?
पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
स्टेप 1: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए पीएम सूर्य घर की ऑफिसियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जायेंगे और मेनूबार में CNSUMER के अंतर्गत APPLY NOW नाम का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. आपके सामने APPLY FOR ROOFTOP SOLAR का पेज ओपन हो जाएगा, जिसके अंतर्गत आप अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड डालकरपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना गाइडलाइन ऑप्शन को ✅ करेंगे. इसके बाद सीधे VERIFY बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 2: आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंको की एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर फिर से कैप्चा कोड फिल करेंगे और LOGIN बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपके सामने COMPLETE YOUR PROFILE नाम का पॉपअप पेज आ जाएगा, जिसमे आप अपना नाम, ईमेल आईडी, वेरिफिकेशन ईमेल ओटीपी, कम्युनिकेशन एड्रेस, राज्य, जिला और पिन कोड डालकर SAVE बटन पर क्लिक करेंगे. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर आपकी प्रोफाइल सफलतापूर्वक क्रिएट हो जाएगी.

सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन के लिए अप्लाई करें
स्टेप 3: अब सोलर रूफटॉप अप्लाई करने के लिए APPLY FOR SOLAR ROOFTOP पर क्लिक करेंगे और फिर अपना राज्य, जिला, इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी का नाम, इलेक्ट्रिसिटी उपभोक्ता अकाउंट नंबर (बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर) डालकर FATCH DETAILS पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही इलेक्ट्रिसिटी उपभोक्ता की पूरी डिटेल्स नीचे फैच होकर आ जाएगी. अगर सभी डिटेल्स सही है तो सीधे NEXT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 4: अब आपके सामने APPLY FOR SOLAR ROAF INSTALLATION पेज के अंतर्गत एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमे आवेदक की कुछ डिटेल्स पहले से भरी हुई है और कुछ डिटेल्स ब्लेंक है जिसे हमें भरना होगा. जैसे कि जेंडर, कम्पलीट पोस्टल एड्रेस, अपने एरिया का पोस्ट ऑफिस पिन कोड, रूरल/अर्बन और SC/ST स्टेटस. इतनी डिटेल्स भरने के बाद नीचे SOALR ROOFTOP DETAILS के अंतर्गत केटेगरी (घरेलु), प्रोपोसेड सोलर प्लांट कैपेसिटी (kWp) और लेटीट्यूड (पिक फ्रॉम मैप) फिल करेंगे. इसके बाद फिर से एप्लीकेशन फॉर्म को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो UPLOAD DOCUMENTS का एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमे अपने घर के बिजली बिल (लास्ट 6 मंथ) को अपलोड करेंगे.

स्टेप 5: उपरोक्त सभी जानकारी भरने के बाद नीचे नेट मीटरिंग एग्रीमेंट ऑप्शन को टिक (✅) करेंगे तो आपके सामने एग्रीमेंट फॉर्म का प्रीव्यू आ जाएगा, जिसमे आपके द्वारा फिल की गई डिटेल्स भी देखने को मिलेगी. एग्रीमेंट को अच्छी तरीके से पढ़कर नीचे I ACCEPT बटन पर क्लिक करेंगे. इसके बाद सीधे SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 6: इतना करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हो जाएगा. इस पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो DOWNLOAD के अंतर्गत APPLICATION ACKNOWLEDGEMENT, E-TOKEN, FEASIBILITY LETTER और NET METERING AGREEMENT नाम का डाउनलोडिंग ऑप्शन मिलेगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेंगे.

वेंडर सेलेक्ट करने के साथ बैंक डिटेल्स भरें
स्टेप 7: इसके बाद ACTION ON APPLICATION के अंतर्गत दो (SELECT VENDOR, SUBSIDY BANK DETAILS) ऑप्शन मिलेंगे, जिसमे से पहले आप SELECT VENDOR पर क्लिक करेंगे. आपके एरिया में जितने भी रजिस्टर्ड वेंडर होंगे, उनकी पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. अब आप जिस भी वेंडर से सोलर सिस्टम इनस्टॉल करवाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करेंगे और फिर OK बटन पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 8: इसी के साथ-साथ सब्सिडी के लिए अपनी बैंक डिटेल्स भी फिल कर लेंगे, जिसके लिए SUBSIDY BANK DETAILS पर क्लिक करेंगे. अब अपने बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, ब्रांच, अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर डालकर एक कैंसिल चेक/बैंक पासबुक की फोटो अपलोड करेंगे और फिर SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

वेंडर द्वारा सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन
स्टेप 9: अब आपने जिस भी वेंडर को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए सेलेक्ट किया है वो आपके लोकेशन पर आएगा और आप दोनों के बीच में एक एग्रीमेंट साइन होगा. इसके बाद वेंडर आपके घर की छत पर सोलर सिस्टम इनस्टॉल कर देगा. सोलर सिस्टम इनस्टॉल करवाने में जितना भी खर्चा आएगा, वह अमाउंट आप अपने पास से वेंडर को देंगे और सरकार की तरफ से जो सब्सिडी आएगी वो सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाएगी. पोर्टल पर वेंडर सेलेक्ट करने और सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया में 30 दिनों का समय लग सकता है.

वेंडर और कस्टमर के बीच हुए एग्रीमेंट को पोर्टल पर अपलोड करें
स्टेप 10: आपके घर की छत पर सोलर सिस्टम इनस्टॉल होने के बाद पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऑफिसियल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएँगे और LOGIN बटन पर क्लिक करेंगे. अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड फिल करके NEXT बटन पर क्लिक करेंगे. आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर LOGIN बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपकी एप्लीकेशन ओपन हो जाएगी, जिसमे आपको UPLOAD ARGUMENT नाम का एक सेलेक्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे.

स्टेप 11: अब UPLOAD ARGUMENT के अंतर्गत राईट साइड में ACTION नाम का एक बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करके UPLOAD AGREEMENT पर क्लिक करेंगे. आपके और वेंडर के बीच में हुए एग्रीमेंट की फोटो यहाँ पर अपलोड करके SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे. ध्यान रहे कि एग्रीमेंट की फोटो पीडीऍफ़ फोर्मेट में होनी चाहिए और मैक्सिमम साइज़ 500KB तक होनी चाहिए. अगले स्टेप में सोलर प्लांट की फोटो अपलोड करनी होगी, आपको किस तरह से सोलर प्लांट की फोटो अपलोड करना है उसका सैंपल इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं. सोलर प्लांट की फोटो अपलोड करने के लिए CHOOSE FILE पर क्लिक करेंगे और फोटो को सेलेक्ट करके अपलोड कर देंगे.

प्रोटेक्शन चेकलिस्ट और सोलर प्लांट इंस्पेक्शन
स्टेप 12: अब आपके सामने प्रोटेक्शन चेकलिस्ट का एक ऑप्शन मिलेगा, उसके अंतर्गत आपके घर में क्या-क्या इंस्टॉलेशन हुआ है उसे YES/NO में चेकलिस्ट (✅) करेंगे. इसके बाद FINAL SUBMISSION पर क्लिक करेंगे तो इंस्टॉलेशन डिटेल्स सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी. इसके बाद आपके सोलर प्लांट का इंस्पेक्शन करने के लिए एक टीम आपके एड्रेस पर आएगी और और सोलर प्लांट का इंस्पेक्शन करेगी. इंस्पेक्शन करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी और रिपोर्ट सबमिट होने के 30 दिनों के अन्दर-अन्दर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सब्सिडी आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अप्लाई करते समय इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स एकदम सही-सही भरें. पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर से ही सोलर प्लान इनस्टॉल करवाएं. एप्लीकेशन फॉर्म में सभी दस्तावेजों की फोटो क्लीन व सही फोर्मेट में अपलोड करें ताकि, आपका आवेदन पत्र रिजेक्ट न हो. सोलर प्लांट इनस्टॉल कराने के लिए आपके घर की छत पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए और छत पर किसी भी चीज़ का शैडो (छाया) नहीं होनी चाहिए.
read more: PM Vishwakarma Toolkit 2026: ट्रेनिंग से लेकर टूलकिट मिलने तक का कम्पलीट प्रोसेस










