UP Farmer ID 2026: अब फार्मर आईडी से मिलेगी खाद-बीज और पीएम किसान की क़िस्त

By Priyanshu Kumar

Updated On:

UP Farmer ID 2026 अब फार्मर आईडी से मिलेगी खाद-बीज और पीएम किसान की क़िस्त

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम प्रियांशु कुमार है और आज हम उत्तर प्रदेश में तेजी से बन रहे फार्मर आईडी के बारे में बात करने वाले है. जी हाँ उत्तर प्रदेश के सभी किसानो को अब अपनी फार्मर आईडी बनवानी होगी ताकि, उन्हें कृषि के लिए समय पर खाद, यूरिया और पीएम किसान की क़िस्त मिल सके. यूपी फार्मर आईडी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक पोर्टल लांच किया है जहाँ से किसान अपनी फार्मर आईडी ऑनलाइन बना सकते हैं.

फार्मर आईडी क्या है?

फार्मर आईडी भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई एक ऐसी व्यवस्था है जिसके तहत भारत के हर एक किसान की डिजिटल आईडी बनाई जाती है. फार्मर आईडी को अब किसान पहचान पत्र के रूप में जाना जाता है जिसे डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत शुरू किया गया है. फार्मर आईडी में किसान की कई जरूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज रहती है जैसे कि – किसान का नाम, कृषि भूमि, खसरा/खतौनी आदि. इसका मकसद देश हर एक किसान की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से रजिस्टर करना है ताकि, राज्य सरकार और केंद्र सरकार किसानों की पहचान आसानी से कर सके और उन्हें खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर सके.

उत्तर प्रदेश में फार्मर आईडी कैसे बनेगी?

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान है और अपनी फार्मर आईडी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने FARMER REGISTRY UP नाम एक ऑफिसियल पोर्टल लांच किया है, जहाँ से आप अपनी फार्मर आईडी ऑनलाइन बना सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

फार्मर आईडी बनवाने से क्या होगा?

फार्मर आईडी बनवाने से पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान, खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि लोन, फसल बीमा और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है और साथ ही साथ उर्वरकों में होने वाली कालाबाजारी को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

read more: UP Caste Certificate 2026 – जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनाने में कितना पैसा लगता है?

फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान के पास क्या-क्या होना चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट/बैंक पासबुक
  • कृषि भूमि की प्रमाणित खसरा/खतौनी
  • आधार से जुड़ा/लिंक मोबाइल नंबर

कौन-कौन लोग फार्मर आईडी बनवा सकते हैं?

उत्तर प्रदेश के छोटे, बड़े और सीमांत किसान अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं यानी ऐसे किसान जिनके पास खुद की कृषि भूमि (खसरा/खतौनी) है वे अपनी फार्मर आईडी ऑनलाइन बनवा सकते हैं. वहीं फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. ऐसे किसान जो दूसरों की जमीन किराये पर लेकर कृषि करते हैं वे भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं लेकिन उसके लिए किरायेदार किसान के पास सेल्फ-डिक्लेरेशन और लीज एग्रीमेंट पेपर होना चाहिए.

फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे करें ?

स्टेप 1: फार्मर आईडी ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले एग्रीस्टैक के ऑफिसियल पोर्टल upfr.agristack.gov.in पर जाएंगे और लॉगिन पेज के अन्दर FARMER ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे और फिर CREATE NEW USER ACCOUNT पर क्लिक करेंगे. अब अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करेंगे और टर्म्स एंड कंडीशन को टिक (✅) करके SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे. आपके आधार से जो भी मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर VERIFY ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.

CREATE NEW USER ACCOUNT Farmer Registry Portal

स्टेप 2: आधार वेरिफिकेशन कम्पलीट करते ही आपकी पूरी जानकारी आधार कार्ड से फैच होकर आ जाती है. अब आप फार्मर आईडी में जो भी मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं उसे एंटर करेंगे और ओटीपी के थ्रू वेरीफाई करेंगे. एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन होने के लिए अपना एक पासवर्ड क्रिएट करेंगे और फिर CREATE MY ACCOUNT पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आपका अकाउंट सफलतापूर्वक क्रिएट हो जाएगा और आप पोर्टल से ऑटोमैटिक लॉगआउट हो जाएँगे.

enter mobile number and create password for login Farmer Registry Portal

स्टेप 3: एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले लॉगिन पेज के अन्दर FARMER ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे और फिर अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड फिल करेंगे. इसके बाद सीधे LOGIN बटन पर क्लिक करेंगे. इतना करते ही आवेदक की कुछ डिटेल्स ऑटोमैटिक आपके सामने आ जाएगी. अब फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए REGISTER AS FARMER पर क्लिक करेंगे. अब अपनी और अपने कृषि भूमि की पूरी जानकारी दर्ज करेंगे जैसे कि – ईमेल आईडी, वर्ग, लैंड ओनरशिप डिटेल्स, ऑक्यूपेशन डिटेल्स, कृषि भूमि की पूरी जानकारी (खसरा/खतौनी). इसके बाद सीधे SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे.

enter mobile number, password, capcha and otp for login Farmer Registry Portal

स्टेप 4: अब आवेदक को आधार ओटीपी के थ्रू ई-साइन करना होगा, जिसके लिए अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे और AADHAAR OTP के ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे. इसके बाद GET OTP पर क्लिक करेंगे तो आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड की जाएगी, ओटीपी डालकर टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करेंगे और फिर SUBMIT ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.

e Sign Page

स्टेप 5: बस इतना करते ही आपकी फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक कम्पलीट हो जाएगी और साथ में आपकी फार्मर आईडी नंबर भी जनरेट हो जाएगी. आप चाहें तो इस आवेदन पत्र यानी फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं और इसे दिखाकर आप खाद-बीज खरीद सकते हैं.

Uttar Pradesh Farmer Registry Application form Completed and Generate Farmer Id

मेरी फार्मर आईडी बनी या नहीं, कैसे चेक करें?

अगर आपने फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है और आप चेक करना चाहते हैं कि मेरी फार्मर आईडी बनी या नहीं. इसके लिए सबसे पहले एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाएंगे और लॉगिन पेज के अन्दर FARMER ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड और ओटीपी डालकर पोर्टल में LOGIN करेंगे. अब आप अपने फार्मर रजिस्ट्री के होमपेज पर आ जाएंगे और लेफ्ट साइड में CHECK ENROLLMENT STATUS का एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करेंगे. अगर फार्मर आईडी बन गई होगी तो STATUS में APPROVED लिखा हुआ दिखेगा और अगर नहीं बनी होगी तो PENDING/REJECT दिखेगा.

फार्मर आईडी बनाने में कितना पैसा लगता है?

निःशुल्क, फार्मर आईडी बनाने के लिए सरकार किसी भी तरीके की कोई शुल्क नहीं लेती है यानी एग्रीस्टैक पोर्टल से फार्मर आईडी बनाना बिलकुल फ्री है. वहीं अगर आप अपनी फार्मर आईडी किसी जन सेव केंद्र (CSC) से बनवाते हैं तो आपसे ₹100 से ₹200 तक का चार्ज लिया जा सकता है.

read more: PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 – जानें 24वीं क़िस्त कब तक आएगी

Priyanshu Kumar

Hi, I'm Priyanshu Kumar, the founder of upsln.in. For the last 3 years, I’ve been writing about PM Yojana and Uttar Pradesh Government Schemes. Before publishing any article, I check the details using official government sources. My goal is to share clear, reliable, and useful information that helps readers understand government schemes, their benefits, eligibility, and how to apply.

Join WhatsApp

Join Now

Join X

Join Now

Leave a Comment